फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news car hit the bike three killed three people died in Rajsamand 

Road accident: ब्रेक की जगह गलती से दबा एक्सीलेटर तो बाइक से भिड़ी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत 

Sat, 19 Feb 2022 06:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 19 Feb 2022 06:18 PM IST
सार

राजसमंद के उदयपुर-गोमती फोरलेन के ओडन स्थित ब्रिज पर उदयपुर की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार राजसमंद नगर परिषद की पूर्व सभापति आशा पालीवाल के बेटे की भी मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Rajasthan news car hit the bike three killed three people died in Rajsamand 
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

राजसमंद के नाथद्वारा में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। उदयपुर-गोमती फोरलेन के ओडन स्थित ब्रिज पर उदयपुर की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दो बाइक सवार दोनों युवकों और एक कार सवार युवक मौत हो गई। मृतकों में एक युवक राजसमंद का और दो मंडियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उदयपुर की ओर से एक बाइक और उसके पीछे कार आ रही थी। इसी दौरान कार चालक ने ब्रेक की बजाय गलती से एक्सीलेटर दबा दिया। इससे कार तेज गति के साथ बाइक के टक्करा गई। हादसे में बाइक सवार मंडीयाना निवासी ओम प्रजापत (16) पुत्र उदयलाल प्रजापत और अनिल कुमार (48) की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार राजसमंद निवासी संदीप पालीवाल (38) पुत्र प्रदीप पालीवाल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायल कार चालक राहुल पालीवाल पुत्र नरेश पालीवाल निवासी कांकरोली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक संदीप राजसमंद नगर परिषद की पूर्व सभापति आशा पालीवाल के बेटे थे।  
विज्ञापन


संदीप को क्रिकेट से था लगाव
मृतक संदीप पालीवाल जिले के प्रतिभाशाली क्रिकेटर थे। वह राजसमंद जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य थे। साथ ही वर्तमान में पालीवाल राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में आयोजन समिति के सदस्य थे। क्रिकेट खेल को बढ़ावा देने के लिए वह अपने स्तर पर प्रयास करते रहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed