{"_id":"63a4134c74b75c1eff5e072e","slug":"rajasthan-news-bhilwara-youth-electrocuted-as-electricity-runs-into-the-motor-they-were-fitting","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: कुएं में मोटर लगा रहे थे दो सगे भाई, अचानक करंट दौड़ गया और हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: कुएं में मोटर लगा रहे थे दो सगे भाई, अचानक करंट दौड़ गया और हो गई मौत
Thu, 22 Dec 2022 01:50 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 22 Dec 2022 01:50 PM IST
सार
भीलवाड़ा जिले में एक हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई। यह लोग कुएं में मोटर लगा रहे थे। तभी करंट आ गया और तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Electrocuted
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीलवाड़ा जिले के रायला थाना क्षेत्र के जोधड़ास ग्राम में बुधवार देर रात कुंए में मोटर में करंट आ जाने से दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में काल का ग्रास बने तीनों को कोई भी नहीं बचा पाया। अजमेर से बचाव दल मौके पर पहुंचा, जहां देर रात तीनों के शवों को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
कुछ लोगों का यह भी कहना है कि हादसे के ठीक पहले कुंए में कोई विस्फोट भी हुआ। इसके कारण धुआं फैल गया। मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। प्रांरभिक जानकारी के अनुसार फिलहाल करंट से ही मौत मानी जा रही है।
विज्ञापन
रायला थाना क्षेत्र के ईरांस ग्राम पंचायत के जोधड़ास गांव में बुधवार रात को कुएं में आड़ा बोर की खुदाई के बाद खेत मालिक सुरेश गुर्जर कुएं में पानी की मोटर फिट कर रहा था। तभी अचानक उसमें करंट आ गया। उसके तड़पने और चिल्लाने पर बाहर खड़ा उसका भाई सोनू गुर्जर नीचे उतरा तो उसकी भी करंट से मौत हो गई। दोनों की चीख सुनकर उनका ही रिश्तेदार शिवलाल नीचे उतरा तो उसकी भी मौत हो गई। एक के बाद एक लगातार तीन युवकों के कुएं में उतरने के बाद मौत हो गई है।
विज्ञापन
रायला पुलिस के अनुसार कुएं में सुरेश पुत्र धन्ना गुर्जर उम्र 30 वर्ष, सोनू पुत्र धन्ना गुर्जर 25 वर्ष व गांगलास निवासी शिवलाल पुत्र घीसु गुर्जर उम्र 35 वर्ष की मौत हो गई है। रायला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कुएं में करंट होने की वजह से मृतकों के शवों को नहीं निकाला जा सका। पुलिस की सूचना पर अजमेर से आए बचाव दल और अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों के मौके पर पहुंचने पर बचाव व राहत कार्य शुरू हो सका। भीलवाड़ा से सूचना मिलने पर एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।
कुएं में आड़े बोरवेल कराए थे, चेक करने गए थे तीनों
बुधवार को ही कुएं में आड़े बोरवेल लगाए थे। इसे चेक करने गए थे। हादसे की सूचना पर रायला थाना अधिकारी सुनील चौधरी, तहसीलदार भंवरलाल सेन, नायब तहसीलदार मोहित पंचोली, पटवारी मुकेश चोटिया मौके पर पहुचे हैं। मौके पर आसपास के गांवो में आग की तरह सूचना फैल गई है। सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई थी। पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए है।