फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Balaji's idol broken in Rajsamand, the atmosphere warmed up due to the arrival of workers of H

Rajasthan News: राजसमंद में बालाजी की मूर्ति खंडित, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के पहुंचने से माहौल गरमाया

Wed, 22 Feb 2023 05:23 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 22 Feb 2023 05:23 PM IST
सार

राजस्थान के राजसमंद में बालाजी की मूर्ति खंडित करने का मामला सामने आया है। मामला सुबह का है। इसके बाद हिंदू कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर मामले को गरमा दिया है। 
 

विज्ञापन
Rajasthan News: Balaji's idol broken in Rajsamand, the atmosphere warmed up due to the arrival of workers of H
राजसमंद जिले में क्षतिग्रस्त हनुमान मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजसमंद जिला मुख्यालय के पास कांकरोली थाना अंतर्गत कोयड गांव के रेलवे पटरियों के पास हनुमान मंदिर में बुधवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने हनुमान प्रतिमा को खंडित कर दिया। इससे माहौल गरमा गया। मंदिर परिसर में ग्रामीण व हिंदू संगठन के पदाधिकारी पहुंचे। ग्रामवासियों एवं हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। प्रशासन से नई मूर्ति स्थापित करने की मांग की।  

विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह बाहरट भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस घटना को आस्था पर आघात बताया। साथ ही आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग भी की। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि विगत तीस साल पहले यह मंदिर बना था। रोज यहां सेवा-पूजा की जाती है। मंगलवार और शनिवार को मंदिर में ग्रामीण बालाजी का पाठ करते हैं। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवलाल बेरवा व कांकरोली थाने के थानेदार डीपी दाधीच पहुंचे। टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवलाल बेरवा ने कहा कि गांव की महिलाओं ने बताया कि सुबह एक धोती पहने युवक को मंदिर पर देखा था। इस एंगल को ध्यान में रखते हुए पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों पर छापे मार रही है। ग्रामीणों से बातचीत हो चुकी है। जल्द ही मंदिर में नई मूर्ति स्थापित की जाएगी। मौके पर पुलिस ने समझाइश दी और मामले को शांत कराया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed