{"_id":"620b9333d8c6bf26c230ea83","slug":"rajasthan-news-after-the-rape-attempt-uncle-killed-12-year-old-girl-in-jalore","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में हैवानियत: 12 साल की भांजी दुष्कर्म के दौरान चिल्लाने लगी तो गला घोटकर ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में हैवानियत: 12 साल की भांजी दुष्कर्म के दौरान चिल्लाने लगी तो गला घोटकर ले ली जान
Tue, 15 Feb 2022 05:19 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 15 Feb 2022 05:19 PM IST
सार
राजस्थान के जालोर में एक मामा ने अपनी भांजी की हत्या कर दी। आरोपी मामा उसके साथ दुष्कर्म करना चाहता था, लेकिन बच्ची ने चिल्लाना शुरू कर दिया। पकड़े जाने के डर से उसने मासूम को गला दबाकर मार डाला और शव कुएं में फेंक दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जालोर में एक मामा ने 12 साल की भांजी की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था, इस दौरान बच्ची चिल्लाने लगी तो उसने गला दबाकर उसे मार डाला। बाद में शव कुएं में फेंक कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले का खुलासा कर रमेश कुमार चौधरी पुत्र रणछोड़ राम निवासी बादनवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जालोर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि 12 फरवरी को आहोर थाना क्षेत्र के गांव बादनवाडी स्थित एक कुएं में 12 साल की बच्ची का शव मिला था। मामले की जांच कर रही टीम ने जांच कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसमें सामने आया कि बच्ची के मामा रमेश कुमार को वारदात के दिन उसे करण सिंह राजपुरोहित के डेरे पर ले जाते हुए देखा गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने रमेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी भांजी को 12 फरवरी को सुनसान डेरे पर ले गया था। यहां दुष्कर्म करने के दौरान वह चिल्लाने लगी। पकड़ने जाने के डर से उसने गला घोटकर उसकी हत्या कर दी और कुएं में डाल कर फरार हो गया।
विज्ञापन