फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Accused arrested in theft incident in tent shop, Manpur police station took action

Rajasthan News: टेंट की दुकान में हुई चोरी की घटना में एक आरोपी गिरफ्तार, मानपुर थाना पुलिस ने की कार्रवाई

Sun, 04 Feb 2024 08:30 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 04 Feb 2024 08:30 AM IST
सार

Dausa: जिले के सिकराय में 7 जनवरी को टेंट की दुकान में हुई चोरी की घटना में मानपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का सामान बरामद किया है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Accused arrested in theft incident in tent shop, Manpur police station took action
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुँडेरा डूंगर निवासी अशोक कुमार सैनी ने अपनी दुकान में चोरी होने की रिपोर्ट मानपुर थाने में दर्ज कराई थी। नामजद दर्ज कराई गई अपनी रिपोर्ट में उसने संतोष उर्फ पन्या पुत्र अमरसिंह मीणा के खिलाफ अपनी टेंट की दुकान से लोहे के पाइप, भट्टी, गैस के रेगुलेटर, गैस भट्टी के बर्नर समेत अन्य सामान चोरी करने का मामला दर्ज कराया था।

विज्ञापन


थाना मानपुर ने दर्ज रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है। जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि वृत्ताधिकारी मानपुर दीपक कुमार मीना के सुपरविजन में थानाधिकारी, पुलिस थाना मानपुर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed