{"_id":"65e2c4d6ad7fbfde0d031d68","slug":"rajasthan-news-a-student-doing-phd-in-bits-committed-suicide-left-a-message-for-brother-take-care-of-mom-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: BITS में पीएचडी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, भाई के लिए मैसेज छोड़ा- मम्मी का ध्यान रखना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: BITS में पीएचडी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, भाई के लिए मैसेज छोड़ा- मम्मी का ध्यान रखना
Sat, 02 Mar 2024 12:21 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:21 PM IST
सार
Pilani: बीट्स में पीएचडी कर रही जींद की एक छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने अपने भाई के लिए मम्मी का ध्यान रखने का मैसेज छोड़ा है।
विज्ञापन
BITS छात्रा ने की आत्महत्या
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिड़ला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS) पीलानी में केमिकल में पीएचडी की सेकंड ईयर की एक छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में फिलहाल पुलिस प्रशासन व इंस्टीट्यूट प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। जींद, हरियाणा की रहने वाली छात्रा दीक्षा रोहिल्ला (25) बीट्स में केमिकल में पीएचडी सेकंड ईयर की छात्रा थी और ऑर्गेनिक, सिंथेसिस विषय में डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पीएचडी कर रही थी।
विज्ञापन
कैंपस के बुद्ध भवन में आत्महत्या से पहले छात्रा ने एक कागज पर परिवार के लिए एक दो लाइन मैसेज लिखा। दीक्षा ने अपने छोटे भाई के लिए लिखा- मम्मी का ध्यान रखना, मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। फिलहाल आत्महत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
हॉस्टल वार्डन ने घटना की सूचना मिलने पर बीट्स की हायर अथॉरिटी को इस बारे में सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बाद में शव को बिड़ला सार्वजनिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मामले में रिपोर्ट भी परिजनों के आने के बाद ही दर्ज की जाएगी। बीट्स प्रशासन की ओर से आधिकारिक रूप से किसी ने भी इस बारे में अधिक जानकारी देने में असमर्थता जताई है।