{"_id":"620a11cb6506bd5ca2272acc","slug":"rajasthan-news-90-mobiles-of-same-imei-number-confiscated-eight-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: एक ही आईएमईआई नंबर के 90 मोबाइल जब्त, एक-एक कर पकड़े गए आठ आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: एक ही आईएमईआई नंबर के 90 मोबाइल जब्त, एक-एक कर पकड़े गए आठ आरोपी
Mon, 14 Feb 2022 01:54 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:54 PM IST
सार
जयपुर पुलिस ने एक गैंग के आठ सदस्यों का पकड़ा है। ये सभी एक ही आईएमईआई नंबर को कई मोबाइल फोन में असेंबल करते और फिर शहर के बाजारों में बेच देते थे। मोबाइल बेचने के लिए आरोपी लोगों के सामने अपनी मजबूरी का बहाना बनाते थे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की जयपुर पुलिस ने एक हैरान करने वाले मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक शातिर गैंग के आठ सदस्यों को पकड़ा है, जिनके पास एक ही आईएमईआई नंबर के 90 मोबाइल मिले हैं। आरोपी एक ही आईएमईआई नंबर को कॉपी कर कई मोबाइल फोन में लगा देते थे। प्रदेश में इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है।
विज्ञापन
डीसीपी नोर्थ परिस देशमुख ने बताया कि संजय सर्किल क्षेत्र में कुछ दिनों से अवैध तरीके से मोबाइल फोन बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। पुलिस के सक्रिय होने पर सबसे पहले एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर अब तक आठ शातिर बदमाश पकड़े जा चुके हैं। इनके पास से 90 से ज्यादा ऐसे स्मार्ट फोन बरामद किए गए हैं जिनके आईएमईआई नंबर एक ही है। साथ ही फर्जी रसीदे, बिल बुक और अन्य सामान भी जब्त किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
मजबूरी का बनाते थे बहाना
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह बाजार या भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाकर ये मोबाइल बेचते थे। आरोपी मां की तबियत खराब है या बच्चा बीमार है जैसे बहाने बनाकर लोगों से मोबाइल खरीदने के लिए कहते थे। वे लोगों से 30 से 40 हजार रुपए में मोबाइल खरीदने की बात कहते और फिर 10 से 15 हजार रुपए में बेच देते थे। लोगों को भरोसे में लेने के लिए वह फर्जी बिल और अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी दे देते थे।
विज्ञापन