फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: 800 kg of moldy laddus found in Trinetra Ganesh temple

Rajasthan News: अब इस मंदिर की प्रसाद दुकान में मिला फफूंद लगा 800 किलो लड्डू, खाद्य सुरक्षा दल ने नष्ट कराया

Thu, 26 Sep 2024 03:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 26 Sep 2024 03:58 PM IST
सार

सवाई माधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर परिसर में मिठाई की दुकानों से 800 किलो फफूंद लगे लड्डू बरामद हुए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब लड्डुओं को नष्ट करवाया और कुछ गोदामों को सील कर दिया।

विज्ञापन
Rajasthan News: 800 kg of moldy laddus found in Trinetra Ganesh temple
फफूंद लगे 800 किलो लड्डू नष्ट करवाए गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के लड्डू के विवाद के बाद देश के तमाम मंदिरों के लड्डुओं की दशा बिगड़ी हुई है। ताजा मामला अब सवाई माधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर के बासी लड्डुओं का है। यहां मंदिर परिसर में बनी मिठाई की दुकानों में फफूंद लगे करीब 800 किलो लड्डू मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मामला उजागर होने के बाद खराब लड्डुओं को नष्ट करवा दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर परिसर में एक मिठाई के दुकान में 800 किलो फफूंद लगे लड्डू मिले हैं। आंध्र प्रदेश के तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर से उठे लड्डू विवाद के बाद देश भर में मंदिर और वहां चढ़ने वाले प्रसाद की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन बहुत ज्यादा ही सजग है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मिठाइयों में भारी मात्रा में फफूंद
खाद्य सुरक्षा दल ने बुधवार को रणथंभौर दुर्ग स्थित मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मंदिर के बंद होने से दुकानों में रखे लड्डुओं में फफूंद लग चुकी थी। टीम ने गौत्तम मिष्ठान भंडार और अन्य दुकानों से कुल 800 किलो फफूंद लगे लड्डू बरामद किए। दुकानों के मालिकों को इन लड्डुओं को नष्ट करवाने का आदेश दिया गया, जबकि कुछ गोदामों को बंद करके सील किया गया।


दुकानों के बंद होने से हुआ नुकसान
सीएमएचओ डॉ. धर्म सिंह मीना के अनुसार, 6-8 सितंबर के बीच गणेश मेले के दौरान भारी बारिश और रास्ता अवरुद्ध होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या कम रही, जिससे दुकानों में रखी मिठाइयां खराब हो गईं। दुकानें कई दिनों से बंद थीं, जिसके कारण लड्डुओं में फफूंद लग गई।



खाद्य सुरक्षा विभाग की तत्परता
खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार और उनकी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 800 किलो से अधिक खराब लड्डुओं को नष्ट करवाया। इस घटना के बाद से दुकानदारों को अपने खाद्य उत्पादों की सुरक्षा और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed