{"_id":"620d05e18a01c100543ba6e5","slug":"rajasthan-news-227-android-mobiles-worth-one-crore-seized-from-three-miscreants-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: एक करोड़ के 227 5जी मोबाइल जब्त, तीन बदमाशों के पास देशी कट्टे-कारतूस भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: एक करोड़ के 227 5जी मोबाइल जब्त, तीन बदमाशों के पास देशी कट्टे-कारतूस भी मिले
Thu, 17 Feb 2022 12:36 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:36 PM IST
सार
राजस्थान की अलवर पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 227 एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपी ने कंपनी के ड्राइवर से मिलीभगर कर कंटेनर से फोन चोरी किए थे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर की मालाखेड़ा थाना पुलिस ने स्विफ्ट कार में सवार अंतरराज्यीय गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक करोड़ के 227 5G मोबाइल फोन, तीन देशी कट्टे और 12 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस बदमाशों से अन्य वारदातों के संबंध पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
अलवर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश अनीस खान पुत्र अलादीन खान (32), जब्बार खां पुत्र अबरार खां (28), जयसिंह पुरा खोर जयपुर और साहिद उर्फ काला मेव पुत्र खुर्शीद अहमद (22 ) हरियाणा के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ओप्पो कंपनी के ड्राइवर से मिलीभगत कर कंटेनर में चढ़कर मोबाइल चोरी किए थे।
विज्ञापन
एसपी गौतम ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कार सवार बदमाश मोबाइल फोन का जखीरा लेकर आ रहे हैं। सूचना के अनुसार नाकेबंदी के दौरान अलवर की तरफ से आती एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान बदमाश नाकाबंदी तोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर कार को घेरा और आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से तीन देशी कट्टे औ 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहीं कार की डिग्गी से ओप्पो रेनो 5G मॉडल के 227 मोबाइल बरामद किए गए।
विज्ञापन