{"_id":"6358163d35417907152a03ba","slug":"rajasthan-news-14-year-minor-raped-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: नाबालिग से पड़ोसी के परिचित ने किया दुष्कर्म, खाना बनाने में मदद करने के लिए बुलाया था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: नाबालिग से पड़ोसी के परिचित ने किया दुष्कर्म, खाना बनाने में मदद करने के लिए बुलाया था घर
Tue, 25 Oct 2022 10:30 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 25 Oct 2022 10:30 PM IST
सार
जयपुर के जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपी ने बेटी का अश्लील वीडियो भी बना लिया था, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह बेटी को परेशान कर रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजस्थान के जयपुर जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक ने खाना बनाने में मदद करने के लिए नाबालिग को घर बुलाया था। जिसके बाद उसके परिचित ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। घर पहुंचकर पीड़िता ने मां को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मामला जयपुर के जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके का है। इलाके में रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी को पड़ोस में रहने वाले युवक ने खाना बनाने के बहाने घर बुलाया था। उसकी बेटी के जाने के बाद पड़ोसी युवक ने अपने परिचित को भी घर में बुला लिया।
विज्ञापन
जिसने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील उसका वीडियो भी बना लिए। आरोपी ने किसी को कुछ बताने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। आरोपी के डर से पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया। इस दौरान आरोपी लगातार उसे परेशान करता रहा। इस कारण उसकी बेटी चुप-चुप रहने लगी। मां ने बेटी से पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़िता की मां थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर रही है।
विज्ञापन