{"_id":"64f7faee4c2ff674d3005505","slug":"rajasthan-mallikarjun-kharge-farmers-conference-in-bhilwara-today-gehlot-and-pilot-will-be-present-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: खरगे का भीलवाड़ा में किसान सम्मेलन आज, खुशनुमा माहौल में गहलोत और पायलट संग देंगे एकजुटता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: खरगे का भीलवाड़ा में किसान सम्मेलन आज, खुशनुमा माहौल में गहलोत और पायलट संग देंगे एकजुटता का संदेश
Wed, 06 Sep 2023 09:37 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 06 Sep 2023 09:37 AM IST
सार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा में विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। समृद्ध कृषक, खेत खलियान, कांग्रेस फिर से मांगे किसान का नारा दिया गया है। सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सीएम अशोक गहलोत आज राजस्थान के भीलवाड़ा में किसानों को साधने के लिए बड़ी जनसभा कर रहे हैं। किसान सम्मेलन के साथ ही दूध उत्पादक संघ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी सीएम गहलोत और खरगे करेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अध्यक्ष पद पर अपने निर्वाचन के बाद पहली बार राजस्थान आ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आग्रह पर खरगे यहां पधार रहे हैं। उन्होंने बताया कि खरगे एनएच-48, गुलाबपुरा, भीलवाड़ा में विशाल किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। इसमें बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता भाग लेंगे।
विज्ञापन
किसान सम्मेलन में यह नेता रहेंगे मौजूद
सम्मेलन को राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, सहप्रभारी काजी निजामुद्दीन, अमृता धवन और वीरेन्द्र सिंह राठौड़ भी संबोधित करेंगे। गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश की सभी जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, मण्डल कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, पार्टी विधायकों, विधायक प्रत्याशियों, सांसद, सांसद प्रत्याशियों, एआईसीसी और पीसीसी सदस्यों को निर्देश दिया है कि वे ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में साथियों सहित सम्मेलन में शामिल हों।
विज्ञापन
25 सितंबर 2022 को कांग्रेस पार्टी के दूत बनकर आए थे खरगे
इससे पहले मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस पार्टी के आब्जर्वर के तौर पर पूर्व प्रदेश प्रभारी अजय माकन के साथ 25 सितंबर 2022 को राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के दूत बनकर आए थे। तब सीएम अशोक गहलोत के निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। जो बैठक संपन्न नहीं हो सकी थी। सचिन पायलट के खिलाफ कांग्रेस सरकार के मंत्री और 80 से ज़्यादा विधायक लामबंद हो गए थे। तब चर्चा यह थी कि एक लाइन का प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस हाईकमान के ऊपर फैसला छोड़ना है, लेकिन सचिन पायलट को सीएम बनते हुए राजस्थान के मंत्री-विधायक नहीं देखना चाहते थे, इसलिए उन्होंने शांति धारीवाल के निवास पर पैरेलल विधायकों की बैठक बुलाई और उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष को सामूहिक इस्तीफे सौंप दिए थे, जिसका बड़ा बवाल मचा था।
गहलोत-पायलट देंगे एकजुटता का मैसेज
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लिए पिछला अनुभव जरूर कड़वा रहा है, लेकिन अब सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच कांग्रेस हाईकमान सुलह करवा चुका है। गहलोत और पायलट दोनों ही नेता आज किसान सम्मेलन में मंच पर साथ नजर आएंगे और एकजुटता का मैसेज देते हुए कांग्रेस पार्टी के लिए वोट की अपील करेंगे। साथ ही फिर से कांग्रेस सरकार रिपीट करने के लिए किसानों से आग्रह करेंगे।