फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Legislative Assembly elections 2018: Ashok Gehlot said BJP not doing issue-based politics

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: मुद्दा आधारित राजनीति नहीं कर रही भाजपा -अशोक गहलोत

Sun, 02 Dec 2018 07:00 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Dec 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Legislative Assembly elections 2018: Ashok Gehlot said BJP  not doing issue-based politics
अशोक गहलोत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और  सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा भारतीय जनता पार्टी मुद्दा आधारित राजनीति नहीं कर रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय की कई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया। 

विज्ञापन

यहां संवाददाताओं से बातचीत में गहलोत ने कहा कि पहले जब कांग्रेस की सरकार आई तो उसने भैरों सिंह शेखावत और वसुंधरा राजे सरकार की कोई कल्याणकारी योजना बंद नहीं की। उन्होंने कहा, ‘‘भले ही भाजपा राज में हमारी योजनाएं बंद की गयी हों लेकिन हमारी सरकार आई तो हम वसुंधरा सरकार की किसी योजना को बंद नहीं करेंगे।’’ 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वसुंधरा को लेकर प्रदेश की जनता में भारी रोष है। किसी नेता के माता- पिता के बारे में पूछा जाना आलोचना का बिंदु हो सकता है, लेकिन यह कोई राजनीति का मुद्दा नहीं है। ‘‘भाजपा मुद्दों पर आधारित राजनीति नहीं कर रही है। भाजपा ने चुनाव को जातियों सहित अन्य मुद्दों से जोड़ दिया।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ये पहले प्रधानमंत्री हैं जो इस पद की गरिमा के अनुरुप मुद्दों की राजनीति नहीं कर रहे हैं। उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुद्दों की राजनीति करनी चाहिए। गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव उत्सव का रूप होते हैं, इन्हें आपसी भाईचारे और प्रेमभाव से लेना चाहिए। ये लोग तनाव में रहकर राजनीति कर रहे हैं जबकि हमारी किसी से कोई लड़ाई नहीं है। 


उन्होने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी कह चुके हैं कि हमारी किसी से कोई लड़ाई नहीं है हमारी तो विचारधारा, नीतियों और कार्यक्रमों की लड़ाई है। गहलोत के अनुसार, ये लोग राहुल गांधी, पंडित नेहरु की बात करते हैं लेकिन ‘‘नेहरू बनने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और वसुंधरा को सौ बार जन्म लेना पड़ेगा।’’ नोटबंदी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला एक काला अध्याय है और प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed