राजस्थान: अज्ञात लूटेरों ने ICICI बैंक के एटीएम में की लूट, करीब छह लाख रुपये लेकर फरार
राजस्थान के भिवाड़ी से एटीएम लूट का मामला सामने आया है। अज्ञात लूटेरों ने एटीएम मशीन को निशाना बनाया और गैस कटर की सहायता से एटीएम मशीन को काटकर करीब छह लाख रुपये लेकर फरार हो गए। घटना बुधवार रात की है। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि, पिछली रात आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में अज्ञात लूटेरों ने लूट की वारदात की। लूटेरों ने गैस कटर के माध्यम से एटीएम मशीन को काटा और उसमें रखे हुए करीब छह लाख रुपये लेकर फरार हो गए। जांच जारी है।
Rajasthan: Unknown person(s) robbed an ATM machine, in Bhiwadi, last night
"Last night, the ICICI ATM was cut from the side & about Rs 6 lakhs were stolen. The number of people who're involved has still not been ascertained. An investigation is currently underway," says police pic.twitter.com/N3qKwCKTxz— ANI (@ANI) January 28, 2021विज्ञापन