{"_id":"65916be328b2fc1f6d033046","slug":"rajasthan-kidnapping-minor-child-and-committing-misdeeds-grandmother-lodged-case-in-police-pokaran-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: नाबालिग बालक का अपहरण कर कुकर्म, दादी ने थाने में दर्ज कराया मामला, बोलीं- जागरण में से अपहरण हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: नाबालिग बालक का अपहरण कर कुकर्म, दादी ने थाने में दर्ज कराया मामला, बोलीं- जागरण में से अपहरण हुआ
Sun, 31 Dec 2023 06:56 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 31 Dec 2023 06:56 PM IST
सार
जैसलमेर जिले के पोकरण में चाकू की नोक पर अपहरण कर नाबालिग बालक के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। बालक की दादी ने भणियाणा थाने में पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
पुलिस थाना भणियाणा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पोकरण क्षेत्र के भणियाणा पुलिस थाना में एक नाबालिग बालक का अपहरण कर उसके साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया। अपने साथ हुए कुकर्म के बारे में नाबालिग बालक ने परिवारजनों को बताया, जिस पर दादी ने भणियाणा पुलिस थाने में अपने ही पोते के साथ हुए कुकर्म का मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, भणियाणा पुलिस थाने में महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका पोता 24 दिसंबर की रात को एक जागरण में गया था। जहां पर हरि सिंह चारण ने उसे धमकाया और चाकू की नोक पर उसका अपहरण कर देचू थानान्तर्गत कानोडिया महा सिंह गांव ले गया। जहां उसने बालक को बंधक बनाया और उसके साथ कुकर्म किया। मौका पाकर बालक वहां से भाग निकला और नजदीक की ढाणियों में शरण ली।
विज्ञापन
वहीं, लोगों की सहायता से वह वापस 28 दिसंबर को भणियाणा पहुंचा तथा अपने साथ हुए कुकर्म के बारे में परिवारजनों को जानकारी दी। पोते के साथ हुई इस घटना के बारे में दादी ने भणियाणा पुलिस थाने में हरि सिंह चारण के खिलाफ अपहरण कर कुकर्म करने का मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन
पुलिस ने बालक का करवाया मेडिकल, लिए बयान
महिला द्वारा नाबालिग बालक का अपहरण कर कुकर्म करने का मुकदमा दर्ज करवाने के साथ ही वृत्ताधिकारी कैलाश विश्नोई ने मामले की जांच शुरू की। उन्होंने नाबालिग बच्चे का मेडिकल करवाया तथा धारा-164 के तहत बालक का बयान भी दर्ज किया। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी विश्नोई ने जांच शुरू की।
नाबालिग की दादी ने 28 दिसंबर को भणियाणा पुलिस थाने में अपहरण कर कुकर्म करने का मामला दर्ज करवाया था, जिस पर नाबालिग का मेडिकल करवा दिया गया है। धारा-164 के बयान भी ले लिए हैं। पुलिस टीम बनाकर आरोपी की तलाश की जा रही है।
कैलाश विश्नोई, वृत्ताधिकारी, पोकरण