फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan khaap banned mobile and jeans for girls

'जींस नहीं पहनेंगी और मोबाइल से दूर रहेंगी छोरियां'

Thu, 02 Jul 2015 10:30 PM IST
Updated Thu, 02 Jul 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
rajasthan khaap banned mobile and jeans for girls

एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डिजिटल इंडिया जैसे अभियान चलाकर देशवासियों को सूचना क्रांति से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं वहीं खाप पंचायतें अपने तालिबानी फरमानों से लोगों में दहशत पैदा कर रहे हैं।

विज्ञापन


बुधवार को जिस समय मोदी डिजिटल इंडिया वीक का शुभारंभ करके हर किसी को मोबाइल की अहमियत समझा रहे थे उसी दौरान राजस्थान के बाडमेर जिले में एक खाप पंचायत युवतियों के मोबाइल इस्तेमाल करने पर पाबंदी लगाने का फरमान सुना दिया।
विज्ञापन


खाप पंचायत ने आदेश जारी करते हुए कहा कि उनके गांव की युवतियां मोबाइल और सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करेंगी इससे उनकी संस्कृति दूषित हो रही है। पंचायत के तालिबानी फरमान यहीं नहीं रुके उन्होंने यह फरमान भी सुना दिया कि शादी में युवतियां जींस नहीं पहनेंगी जबकि लड़के केवल धोती ही पहनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में कुछ अच्छे निर्णय भी हुए

rajasthan khaap banned mobile and jeans for girls

बाडमेर जिले के कनाना गांव में बुधवार को हुई पंचायत में 12 खेड़ा के पंचों ने यह तुगलकी निर्णय लिए। हालांकि इस दौरान कुछ अच्छे निर्णय भी लिए गए जैसे बाल विवाह पर रोक, सभी बच्चों को स्कूल भेजना, शराब पर पूरी तरह पाबंदी आदि।

इन ‌निर्णयों की तारीफ भी हो रही है लेकिन पंचायत के युवतियों के जींस पहनने और मोबाइल इस्तेमाल करने पर पाबंदी लगाने का निर्णय सवालों के घेरे में हैं।
 
पंचायत के कोषाध्यक्ष नागराम चौधरी बताते हैं कि शादी में आने वाला दूल्हा जब बारात के साथ आता तो उसे पारंपरिक पहनावा धोती ही पहनना होगा जबकि दूल्हन को भी घाघरा चोली पहननी पड़ेगी।

परिजनों को दी चेतावनी, लड़कियों से दूर रखें मोबाइल

rajasthan khaap banned mobile and jeans for girls

हालांकि जब उनसे युवतियों के मोबाइल इस्तेमाल करने से रोकने और जींस पर पाबंदी पर सवाल पूछा गया तो उनका कहना था कि वह इसके खिलाफ नहीं हैं। यह निर्णय सिर्फ छोटी लड़कियों के लिए लिया गया है।

क्योंकि कई बार मोबाइल से खींचे गए बच्चियों के फोटो सोशल साइट्स पर वायरल हो जाते हैं जिनसे उनकी आबरू खतरे में पड़ जाती है इसलिए इस पर रोक लगाई गई। निर्णय के बाद अब सभी माता पिता इस बात का ध्यान रखेंगे कि उनकी बेटियां मोबाइल का इस्तेमाल न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed