{"_id":"629acae0b4e8a757004710d0","slug":"rajasthan-high-court-canceled-ldc-recruitment-exam-2020-after-regarding-complaints-of-irregularities","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: हाईकोर्ट ने एलडीसी भर्ती परीक्षा 2020 की रद्द, गड़बड़ी को लेकर दर्ज हुई थी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: हाईकोर्ट ने एलडीसी भर्ती परीक्षा 2020 की रद्द, गड़बड़ी को लेकर दर्ज हुई थी एफआईआर
Sat, 04 Jun 2022 08:45 AM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sat, 04 Jun 2022 08:45 AM IST
सार
राजस्थान एलडीसी भर्ती परीक्षा 2020 का कंप्यूटर टेस्ट सात जुलाई को होना था लेकिन अब परीक्षा रद्द कर दी गई है। इसके लिए हाईकोर्ट ने नोटिस भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान हाईकोर्ट ने एलडीसी भर्ती, 2020 में मिली अनियमितता की शिकायतों के मद्देनजर इसे रद्द कर दिया है। इसको लेकर हाईकोर्ट की ओर से नोटिस भी जारी कर दिया गया है। एलडीसी भर्ती का आयोजन 1760 पदों के लिए किया गया था।
विज्ञापन
बता दें कि एलडीसी भर्ती परीक्षा 13 मार्च 2022 को आयोजित की गई थी। जबकि राजस्थान हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन एक अक्टूबर से एक नवंबर 2020 तक भरवाए गए थे। इसकी आंसर की पहले ही जारी कर दी गई थी और इसका रिजल्ट भी जारी कर दिया गया था। इसके लिए कंप्यूटर टेस्ट का आयोजन सात जुलाई 2022 को होना था लेकिन अब भर्ती को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
भर्ती में गड़बड़ी को लेकर कई जिलों में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। अब एलडीसी भर्ती नए सिरे से आयोजित होगी। इसकी सूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन