फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: High alert in Jaisalmer district regarding terrorist infiltration

आतंकी गतिविधि को लेकर जैसलमेर जिले में हाई अलर्ट, एसपी ने दिए पुख्ता निगरानी के आदेश

Thu, 22 Aug 2019 12:10 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 22 Aug 2019 12:10 PM IST
सार

  • आतंकी गतिविधियों को लेकर राजस्थान के जैसलमेर जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया
  • आइएसआई द्वारा चार पाकिस्तानी आतंकवादियों को अफगानी पासपोर्ट के साथ भारतीय सीमा में प्रवेश करवाया गया
  • जिला पुलिस अधीक्षक किरण कंग ने सभी थानों और चौकियों को सुरक्षा की पुख्ता निगरानी व्यवस्था करने के निर्देश दिए

विज्ञापन
Rajasthan: High alert in Jaisalmer district regarding terrorist infiltration
इंस्पेक्टर किशन सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

आतंकी गतिविधियों को लेकर राजस्थान के जैसलमेर जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सूचना मिली है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआई द्वारा चार पाकिस्तानी आतंकवादियों को अफगानी पासपोर्ट के साथ भारतीय सीमा में प्रवेश करवाया गया है। जिसके बाद से ही पुलिस ने जिले के हर एक क्षेत्र पर कड़ी नजर बना रखी है।

विज्ञापन



जिला पुलिस अधीक्षक किरण कंग ने इस मामले में सभी थानों और चौकियों को सुरक्षा की पुख्ता निगरानी व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों द्वारा देश में आतंकी हमले होने की आशंका का अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको ध्यान में रखते हुए सभी थानाधिकारी और पुलिस चौकियों के प्रभारी अपने क्षेत्र में आने वाले सेना, वायुसेना, सीमा सुरक्षा बल, पुलिस, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, धार्मिक दृष्टि से संवेदनशील स्थानों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और संदिग्ध व्यक्तियों आदि पर निगरानी रखें। 

गुजरात एटीएस ने एक संदिग्ध आतंकी का स्कैच भी जारी किया है। जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक ने गुजरात एटीएस द्वारा जारी किए गए स्कैच को जैसलमेर के सभी थानों में भिजवा दिया है। 

जैसलमेर के एक गांव में मंगलवार शाम को एक संदिग्ध गुब्बारे व उसके पीछे लगे इलेक्ट्रोनिक उपकरण से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया की एक राहगीर को एक गुब्बारा व उपकरण दिखाई दिया। उसने इसके बारे में पुलिस को सूचना दी। 


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार गुब्बारे पर कुछ भी नहीं लिखा है। गुब्बारे के पीछे कुछ इलेक्ट्रोनिक उपकरण भी लगे हुए है। माना जा रहा है कि यह गुब्बारा व उपकरण मौसम विभाग का हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed