फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Helicopter joy ride starts in pinkcity jaipur for sky view of amber fort and old city for tourists

Rajasthan: जयपुर में हेलीकॉप्टर जॉय राइड शुरू, 5 मिनट और 15 मिनट के पैकेज में पिंक सिटी के हवाई नज़ारे देखें

Fri, 17 Mar 2023 06:45 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Fri, 17 Mar 2023 06:45 PM IST
सार

पिंकसिटी जयपुर में शुक्रवार से हेलिकॉप्टर जॉय राइड की शुरुआत हो गई है। शुरुआती 2 पैकेज 5 और 15 हज़ार के रखे गए हैं। जिसमें जयपुर के आमेर फोर्ट और परकोटा के आसमानी नज़ारे मिल रहे हैं।
 

विज्ञापन
Rajasthan: Helicopter joy ride starts in pinkcity jaipur for sky view of amber fort and old city for tourists
जयपुर में हेलीकॉप्टर जॉय राइड शुरू। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजस्थान पर्यटन विकास निगम और जयपुर हेलीकॉप्टर्स के बीच एक अनुबंध के साथ शुक्रवार से हेलीकॉप्टर जॉइराइड की शुरुआत हो गई है। जयपुर शहर के किलों, महलों, पर्यटन स्थलों और वर्ल्ड हेरिटेज परकोटा के हवाई नजारे लेने के लिए पर्यटकों का इंतजार अब खत्म हो गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


टूरिस्ट हेलिकॉप्टर से अब लोग शहर के प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट देख सकते हैं। आमेर फोर्ट, नाहरगढ़, जयगढ़, जलमहल सहित अरावली की पहाड़ियों, जंगलों को दिखाने के लिए पैकेज भी तय हो गए हैं। जयपुर के दिल्ली रोड स्थित होटल शिव विलास से आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने और जयपुर हेलीकॉप्टर्स फार्म के सोहन सिंह नाथावत ने इसकी शुरुआत की।जयपुर हेलीकॉप्टर्स एजेंसी के साथ पर्यटन निगम का अनुबंध हुआ है । क्रू कैप्टन समेत हेलीकॉप्टर में कुल 7 लोग सवार हो सकते हैं। पर्यटकों की अधिकतम संख्या 6 रहेगी। दो तरह की स्काई जॉय राइड इसके जरिए करवाई जाएगी। पहला पैकेज 5000 रुपए में 5 मिनट की जॉयराइड का है, दूसरा पैकेज 15000 रुपए का है, जिसमें 15 मिनट तक जयपुर के हवाई नजारे दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


5000 में 5 मिनट और 15000 में 15 मिनट के हवाई नजारे

जयपुर हेलिकॉप्टर्स के संचालक सोहन सिंह नाथावत ने बताया शुरुआत में यह दो पैकेज रखे गए हैं। जो 5 और 15 हज़ार के हैं।5 हज़ार में 5 मिनट में दिल्ली रोड पर शिव विलास होटल से राइड शुरू करके दिल्ली रोड, अरावली की श्रृंखलाएं दिखाते हुए टूरिस्ट को आमेर फोर्ट तक लेकर जाएंगे। फिर आमेर फोर्ट से वापस शिव विलास होटल तक लेकर आएंगे । 
इसके अलावा जिन पर्यटकों को जयपुर सिटी देखनी है, उनके लिए 15 मिनट का पैकेज रखा गया है। जिसमें शिव विलास से दिल्ली रोड और आमेर फोर्ट से आगे टूरिस्ट को जयगढ़ फोर्ट, जल महल , नाहरगढ़ और जयपुर की ओल्ड सिटी यानी पिंकसिटी का वर्ल्ड हेरिटेज परकोटा भी दिखाया जाएगा।

खाटू श्यामजी- सालासर बालाजी- पुष्कर सर्किट पर जल्द  हेलीकॉप्टर स्काई राइडिंग होगी शुरू

सोहन सिंह ने बताया कि इसके बाद धार्मिक सर्किट का भी हेलीकॉप्टर से स्काई राइड का प्लान तैयार किया जा रहा है। जिसमें सीकर ज़िले के रींगस में स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर,चूरू के सालासर बालाजी मंदिर और अजमेर के पुष्कर सरोवर और ब्रह्माजी मंदिर के हवाई दर्शन प्रोजेक्ट को हम टेक्निकली क्वालीफाई कर चुके हैं। बहुत जल्द उसके ट्रायल शुरू हो जाएंगे।

वाइल्ड लाइफ सेंचुरी प्रोजेक्ट पर भी हो रहा काम

सोहन सिंह ने बताया कि एक और प्रोजेक्ट सवाई माधोपुर में रणथंभौर टाइगर रिजर्व, अलवर में सरिस्का टाइगर रिजर्व, भरतपुर में केवलादेव घना पक्षी विहार सर्किट की टेक्निकलिटी पर काम चल रहा है। उसमें वन विभाग और प्रशासन से कुछ एनओसी लेनी है, जिसमें कुछ समय लगेगा।

जोधपुर, उदयपुर सहित अन्य बड़े शहरों में भी आने वाले दिनों में मिलेगी सुविधा

आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि आने वाले दिनों में इस तरह की सुविधा जोधपुर, उदयपुर सहित अन्य बड़े शहरों में भी मिलेगी।  राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) इसको लेकर प्लान बना रहा है।

चंबल में क्रूज टूरिज्म शुरू करने पर भी विचार चल रहा है। इससे पहले आरटीडीसी ने जैसलमेर और अजमेर में भी हेलिकॉप्टर जॉय राइड की शुरुआत की है। जहां पर्यटकों का अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। अब जयपुर के बाद प्रदेश के दूसरे शहरों में भी इस तरह की सुविधा की शुरुआत की जाएगी। इसमें उदयपुर, सवाईमाधोपुर, जोधपुर भी शामिल हैं।

3 दिन होंगे राजस्थान दिवस पर समारोह

RTDC चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि राजस्थान दिवस पर 28, 29 और 30 मार्च को बड़े स्तर पर कार्यक्रम होंगे। इसमें देश-दुनिया के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। जल्दी ही RTDC की ओर से उन कलाकारों की जानकारी भी साझा की जाएगी। इस दौरान जयपुर में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शिरकत करेंगे। प्रदेशभर में ब्लॉक स्तर पर 2 से 10 अप्रैल तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकार शामिल होंगे। इससे न सिर्फ स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि कलाकारों को भी एक मंच मिलेगा। यह राजस्थान के पर्यटन-संस्कृति और रोजगार के लिए बड़ा डेवलपमेंट होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed