फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Health Minister Parsadi Lal Meena said police is responsible for Dausa doctor suicide

Rajasthan: दौसा डॉक्टर आत्महत्या मामले पर बोले चिकित्सा मंत्री, पुलिस की लापरवाही से गई जान

Wed, 30 Mar 2022 12:18 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 30 Mar 2022 12:18 PM IST
सार

दौसा में महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में राज्य के चिकित्सा मंत्री ने कहा कि पुलिस को डॉक्टर पर हत्या का केस नहीं दर्ज करना चाहिए था।

विज्ञापन
Rajasthan Health Minister Parsadi Lal Meena said police is responsible for Dausa doctor suicide
चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा - फोटो : ANI

विस्तार

दौसा में महिला डॉक्टर के आत्महत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा मामले को लेकर गहलोत सरकार को घेरने में लगी है। इसी बीच राज्य के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने डॉक्टर के आत्महत्या मामले पर बयान दिया है। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि पुलिस की लापरवाही से महिला डॉक्टर की जान चली गई। 

विज्ञापन


चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि पुलिस को डॉक्टर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज नहीं करने चाहिए था। सुप्रीम कोर्ट पहले ही कह चुकी है कि डॉक्टरों पर सेक्शन 302 के तहत मामला दर्ज नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन



क्या है मामला

डॉक्टर अर्चना शर्मा और उनके पति का लालसोट में हॉस्पिटल है। खेमावास निवासी लालूराम बैरवा अपनी पत्नी आशा देवी (22) को डिलीवरी के लिए सोमवार सुबह हॉस्पिटल लेकर आया था। डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत हो गई थी, वहीं नवजात सकुशल है। महिला की मौत के बाद घरवालों ने मुआवजे की मांग को लेकर देर रात ढाई बजे तक हॉस्पिटल के बाहर प्रदर्शन किया था। गुस्साए घरवालों ने लालसोट थाने में डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। कहा जा रहा है कि इससे डॉक्टर डिप्रेशन में आ गई थी। उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा-मैंने किसी को नहीं मारा

डॉक्टर अर्चना शर्मा अपने पीछे दो बच्चों को पति के सहारे छोड़ गईं। महिला डॉक्टर के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उन्होंने लिखा कि मैंने कोई गलती नहीं की और मैंने किसी को नहीं मारा। मैं मेरे बच्चों और पति से बहुत प्यार करती हूं। 



हड़ताल पर उतरे डॉक्टर
मामले के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन राजस्थान ने 24 घंटे बंद का एलान किया है। आज सुबह छह बजे से गुरुवार सुबह छह बजे तक प्रदेश के सभी निजी अस्पताल बंद रहेंगे। इमरजेंसी सेवा भी बंद रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed