फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Health Department started my Certificate-my honor Campaign for thalassemia patients

'मेरा प्रमाण पत्र-मेरा सम्मान': थैलेसीमिया और हीमोफीलिया के मरीजों को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी होंगे, नई पहल के बारे में जानें

Wed, 02 Feb 2022 01:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 02 Feb 2022 01:10 PM IST
सार

प्रदेश में 3 हजार से ज्यादा थैलेसीमिया मरीज हैं, इनमें से सिर्फ 850 को ही प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। ऐसे ही हीमोफीलिया के एक हजार मरीजों में से 400 को ही प्रमाण पत्र मिले हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Health Department started my Certificate-my honor Campaign for thalassemia patients
राज्य में 3 हजार से ज्यादा थैलेसीमिया मरीज हैं। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेश के हीमोफीलिया और थैलेसीमिया रोगियों को जल्द ही दिव्यांग प्रमाण पत्र मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने इसके लिए राज्य में 'मेरा प्रमाण पत्र-मेरा सम्मान' नवाचार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 3 हजार से ज्यादा थैलेसीमिया मरीज हैं। अब तक 850 रोगियों को ही दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। हीमोफीलिया के एक हजार मरीजों में से 400 मरीजों को ही प्रमाण पत्र मिले हैं। उन्होंने कहा कि दोनों बीमारियों से पीड़ित मरीजों को जल्द से जल्द प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए यह अनूठा प्रयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने बताया सभी मेडिकल कॉलेजों के अधीक्षकों को 10 फरवरी तक दोनों बीमारियों के मरीजों को प्रमाण पत्र दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा मरीजों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ मिल सके इसके लिए यह नवाचार शुरू किया गया है। 
विज्ञापन


इस तरह बनवा सकते हैं प्रमाण पत्र
डॉ. सोनी ने कहा कि प्रत्येक गुरुवार को संभाग स्तरीय मेडिकल कॉलेज स्तर पर विशेष रूप से थैलेसीमिया और हीमोफीलिया मरीजों की जांच कर पात्र व्यक्ति के लिए प्रमाण पत्र की जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति ई मित्र के जरिए भी आवेदन कर सकता है। ईमित्र के जरिए किया गया आवेदन बीसीएमओ, पीएमओ के पास जाएगा। वहां से आवेदन अग्रेसित होकर जांच उपरांत प्रमाण पत्र कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed