फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Hanuman Beniwal offensive Comments on Governor Kalyan Singh, Parliamentary dignity Breaks

राजस्थान: पहली बार सदन में संसदीय मर्यादा हुई भंग, बेनीवाल ने राज्यपाल पर की आपत्तिजनक टिप्पणियां

Fri, 18 Jan 2019 01:16 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 18 Jan 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan: Hanuman Beniwal offensive Comments on Governor Kalyan Singh, Parliamentary dignity Breaks
हनुमान बेनीवाल (फाइल फोटो)
राजस्थान विधानसभा के पहले सत्र के तीसरे दिन गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान संसदीय मर्यादाएं भंग हुई। खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल अभिभाषण के दौरान वेल में आकर जमकर हंगामा करने लगे। जिस चलते राज्यपाल कल्याण सिंह का अभिभाषण पूरा नहीं पाए। बेनीवाल ने मूंग खरीद शुरू करने की मांग को लेकर हंगाना शुरू किया जो राज्यपाल कल्याण सिंह पर स्वास्थ्य को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां जा पहुंचा। बेनीवाल ने राज्यपाल से कहा- "आपको मुख्यमंत्री का नाम तक तो याद रहता नहीं। यहां टाइम खराब करने के बजाय अपना इलाज कराएं।"
विज्ञापन


बेनीवाल सत्र शुरू होने के पहले दिन से ही किसी न किसी बहाने से सुर्खियों में रहने की कोशिश कर रहे थे। बेनीवाल ने राज्यपाल ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर भी टिप्पणियां की। हनुमान बेनीवाल के इस आपत्तिजनक व्यवहार पर विपक्ष के नेताओं ने भी आलोचना की। 
विज्ञापन

'ऐसा आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा'

राज्यपाल ने तो प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन उनका अभिभाषण समाप्त होने के बाद जब दूसरी बार सदन शुरू हुआ तो नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया बेनीवाल पर कार्यवाही की मांग को लेकर अड़ गए। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा, "सदन नियमों से चलता है। सदन का कोई भी सदस्य ऐसा आचरण न करे, जिस पर मुझे कठोर कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़े। भविष्य में इस तरह की कोई घटना होगी तो मुझे कठोर कदम उठाने पड़ेंगे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed