फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Govt to remove word Harijan from names and addresses of schools

राजस्थान में स्कूलों के नाम-पते से 'हरिजन' शब्द हटाने की कवायद शुरू

Sun, 29 Sep 2019 11:45 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 29 Sep 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Govt to remove word Harijan from names and addresses of schools
अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
राजस्थान के सरकारी स्कूलों के नाम और पते से ‘हरिजन’ शब्द हटाया जाएगा। राज्य के शिक्षा विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है और उन स्कूलों की सूची मांगी है जिनके नाम में ‘हरिजन’ शब्द आता है।
विज्ञापन


राज्य के माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों और समग्र शिक्षा अभियान के पदेन जिला परियोजना समन्वयकों को इस बारे में एक पत्र भेजा गया है। इसमें अधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने अधीनस्थ संचालित ऐसे राजकीय विद्यालयों के नाम संशोधन के प्रस्ताव जिलेवार समेकित कर भेजें ताकि समेकित प्रस्ताव स्वीकृति के लिए आगे सरकार को भिजवाए जा सकें।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा के निदेशक नथमल डिडेल ने बताया कि राज्य के सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला समग्र शिक्षा अभियान के समन्वयकों को एक पत्र लिखकर ऐसे प्रस्ताव मांगें गये है कि राज्य में ऐसे कितने स्कूल है जिनके नाम में 'हरिजन' शब्द का प्रयोग किया गया है। इसमें नाम परिवर्तन के लिये सरकार अपनी स्वीकृति प्रदान करेगी। किसी नाम में संशोधन करने के लिये सरकार स्वीकृति देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबेडकर शिक्षा सदन समिति लूणकरणसर सहित कुछ संस्थाओं ने सरकारी स्कूलों के नाम में हरिजन शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए इसे हटाने की मांग की थी। इन संस्थाओं ने ‘हरिजन’ शब्द के इस्तेमाल को असंवैधानिक बताया है।

डिडेल ने बताया कि श्रीगंगानगर में एक विद्यालय का नाम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरिजन बस्ती (श्रीगंगानगर) लिखा हुआ है। इस विद्यालय का नाम बदलने के लिये ज्ञापन मिलने के बाद हमने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयकों के लिए परिपत्र निकाला है। अधिकारियों से कहा गया है कि किसी भी जिले में ऐसा कोई स्कूल है तो इसके संबंध में जानकारी दें।


उन्होंने बताया कि ऐसे राजकीय विद्यालयों के नाम में परिवर्तन किया जाये या नहीं किया जाये इस बारे में माध्यमिक शिक्षा निदेशक के पास से प्रस्ताव सरकार के पास भिजवाया जायेगा और सरकार ही इस पर निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed