फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan governor kalraj mishra visited khatu shyam baba in sikar 

Rajasthan: बाबा श्याम के राज्यपाल कलराज मिश्र ने परिवार संग किए दर्शन, देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना  

Sat, 05 Mar 2022 06:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 05 Mar 2022 06:13 PM IST
सार

राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के दशर्न किए। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद राज्यपाल सालासर धाम के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
Rajasthan governor kalraj mishra visited khatu shyam baba in sikar 
राज्यपाल कलराज मिश्र ने विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के किए दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को खाटूश्यामजी कस्बे में विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के दरबार में सपरिवार मंदिर के दर्शन किए। राज्यपाल ने बाबा श्याम की चौखट पर शीश झुकाकर देश-प्रदेश में खुशहाली रहने के लिए मंगल कामना की। राज्यपाल सड़क मार्ग से दोपहर 12.30 बजे खाटूश्यामजी गेस्ट हाउस पहुंचे थे। 

विज्ञापन


श्याम मंदिर कमेटी अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान, प्रतापसिंह चौहान ने राज्यपाल को श्याम बाबा की प्रतिमा और चांदी का छत्र भेंट किया। पूजा-अर्चना के बाद राज्यपाल सीकर सर्किट हाउस पहुंचे। यहां से कुछ देर रुकने के बाद सालासर चले गए। राज्यपाल के साथ उनकी पत्नी सत्यवती मिश्र, बड़े बेटे राजन मिश्र, बेटी हेमलता द्विवेदी, दामाद पद्मेश भी मौजूद रहीं। 
विज्ञापन




राज्यपाल के दौरे के दौरान पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप, अतिरिक्त जिला कलेक्टर धारासिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना रतन लाल भार्गव, दांतारामगढ़ एसडीएम राजेश मीणा, तहसीलदार विपुल चौधरी, ईओ विशाल यादव, रींगस पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह, खाटूश्यामजी थाना प्रभारी रिया चौधरी सहित  प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed