फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Folk dance Gawri in which participants do not take bath for 40 days

लोकनृत्य गवरी: हिस्सा लेने वाले 40 दिन नहीं करते स्नान, खाते हैं एक वक्त का खाना

Thu, 19 Sep 2019 10:06 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 19 Sep 2019 10:06 AM IST
सार

  • 150 कलाकार मिलकर गवरी करते हैं
  • 40 दिनों तक सदस्यों को नहाना नहीं होता है
  • पूरे कार्यक्रम तक एक समय का भोजन करते हैं

विज्ञापन
Rajasthan Folk dance Gawri in which participants do not take bath for 40 days
गवरी नृत्य करते सदस्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगर आपको एक दिन न नहाने के लिए कहा जाए तो आपस असहज हो जाएंगे, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि देश में एक समाज ऐसा भी है जो पूजा अर्चना के लिए 40 दिनों तक नहीं नहाता है। साथ ही माता की पूजा तक सदस्य लोगों को 40 दिनों तक एक समय का भोजन ही करना होता है। 

विज्ञापन


यह पूजा राजस्थान के भीलवाड़ा में की जाती है। यहां मंगलवार को भील समाज के लोगों ने गौरज्या माता की स्थापना के लिए गवरी लोकनृत्य किया। स्थानीय लोग बताते हैं कि गवरी में हिस्सा लेने वाले कलाकारों के एक समूह 150 सदस्य होते हैं। इसमें भाग लेने वाले लोगों को बेहद कड़े नियमों का पालन करना होता है। 
विज्ञापन


जो गवरी करते हैं, उन लोगों को 40 दिनों तक बिना नहाए रहना होता है। उन्हें हरी सब्जियां और मांस मदिरा का त्याग करना होता है और दिन में केवल एक बार खाना होता है। साथ ही वे नंगे पांव रहते हैं। सवा महीने तक सभी सदस्य अपने घर न जाकर मंदिर में ही रहते हैं और जमीन पर सोते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही गवरी करने वाले कलाकारों को कठिन ब्रह्मचर्य का पालन भी करना पड़ता है। खास बात यह है कि इसमें अभिनय करने वाले सभी सदस्य पुरुष ही होते हैं। इनमें से कुछ लोगों को महिला का किरदार निभाना होता है। 40 दिनों के बाद माता को शाही सवारी के साथ जल में विसर्जित कर दिया जाता है। 

मान्यता है कि गौरज्या माता की पूजा से लड़ाई-झगड़े और दुखों से छुटकारा मिलता है। गवरी के आयोजक वजेराम गमेती ने बताया कि गौरज्या माता पार्वती की बहन हैं। ठंडी राखी के दिन गौरज्या माता कैलाश पर्वत पर उनसे मिलने आती है। 


बहन को सबसे मिलाने के लिए मेवाड़ में जगह-जगह गवरी खेल का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन 40 दिन तक चलता है। मान्यता है कि गौरज्या माता श्रद्धालुओं के संकट दूर करती हैं। साथ ही लड़ाई-झगड़े और दुखों से छुटकारा दिलाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed