राजस्थान: खाली घर को ठिकाना बना शावकों के साथ रह रही मादा तेंदुआ, देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के राजसमंद जिले के एक गांव में एक मादा तेंदुआ ने तीन बच्चों के साथ एक खाली घर को अपना ठिकाना बनाया है। जब वन विभाग की टीम को इस बात की सूचना मिली तो उन्होंने मादा तेंदुआ के घर में आने-जाने के रास्ते वाली जगहों को चिह्नित कर वहां कैमरा लगा दिया।
दरअसल, राजसमंद जिले के टांटोल ग्राम पंचायत में एक घर खंडहर पड़ा हुआ था, जिसे इस मादा तेंदुआ ने अपना ठिकाना बनाया। इसके बाद अधिकारियों ने उस पर निगाह रखने के लिए घर के आस-पास सीसीटीवी कैमरे लगाएं। रात करीब आठ बजकर 46 मिनट पर मादा तेंदुआ पीछे के रास्ते से घर में घुसकर करीब आठ बजकर 48 मिनट पर एक शावक को मुंह में दबाकर बाहर निकल गई। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया।
इसी से जुड़ा एक वीडियो भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रवीण कासवान ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वन विभाग के कर्मचारी दिनभर खंडहरनुमा मकान के पास दो शावकों की निगरानी करते रहे। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मादा तेंदुआ जल्द ही दोनों शावकों को भी सुरक्षित जगह शिफ्ट कर देगी।
While everybody was inside the mother #leopard found an unused house & started raising her three cubs. In Tantol village of Rajasmand. Mother is coming in night & in daytime she goes for food. Cubs are doing fine. So now dept has put staff & cameras to monitor things. VC Raj FD. pic.twitter.com/zDIbhKKUvf
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) April 16, 2020