फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Father and lover-girlfriend committed suicide in Bundi

Rajasthan: एक के इश्क में तीन की मौत, जानें दिल दहलाने वाली मोहब्बत की पूरी दास्तान

Wed, 05 Jul 2023 06:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 05 Jul 2023 06:30 PM IST
सार

Bundi News: राजस्थान के बूंदी जिले में बेटी अपने प्रेमी के साथी भागी तो तनाव में पिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी खबर बेटी ने सुनी तो उसने अपने प्रेमी के साथ ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर लिया।

विज्ञापन
Rajasthan Father and lover-girlfriend committed suicide in Bundi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बूंदी जिले में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां इश्क की ऐसी कहानी, जिसमें तीन लोगों ने अपनी जान दे दी। इससे दो परिवार तबाह और बर्बाद हो गए। यहां एक युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई, इससे आहत होकर सदमे में आए युवती के दुखी पिता ने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजन इन दुखों से उबर पाते, इससे पहले ही फरार हुई बेटी ने अपने प्रेमी संग ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इन घटनाओं के बारे में जिसने भी सुना वह सहम गया।

विज्ञापन


जानकारी के अुनसार, मामला केशवरायपाटन थाना इलाके से जुड़ा है। मंगलवार रात को दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर गुडली गांव के पास एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी युगल तीन जुलाई को अपना घर छोड़कर फरार हो गए थे। उसके बाद दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर थानाप्रभारी लोकेन्द्र पालीवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर दोनों की शिनाख्त की।
विज्ञापन


मृतक युवक की पहचान बूंदी में तालेड़ा थाना क्षेत्र के पीतांबपुरा गांव निवासी नवल किशोर गौतम के रूप में हुई। जबकि युवती की शिनाख्त दबलाना थाना इलाके के ठीकरदा गांव निवासी योगिता के रूप में हुई। उसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना देकर शवों को केशवरायपाटन सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया। वहां बुधवार को नवल किशोर के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया। लेकिन योगिता के शव का अभी तक पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया कि योगिता के घर से भाग जाने के सदमे में उसके पिता अजय सिंह ने मंगलवार को दिन में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नवल किशोर के परिजनों का कहना है कि उन्हें दोनों के प्रेम सबंध होने की जानकारी नहीं थी। नवल किशोर अपने बड़े भाई के साथ बूंदी कृषि उपज मंडी में मुनीम का कार्य करता था। वह तीन जुलाई दोपहर को लापता हो गया था।


इधर, योगिता भी तीन जुलाई को ही अपने गांव से लापता हो गई थी। उसके परिजनों ने दबलाना थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। जांच में सामने आया कि दोनों एक साथ घर छोड़कर गए थे। बाद में मंगलवार रात को बाइक से गुडली पहुंचे, वहां प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल, पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed