फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan EX CM Vasundhara Raje attacked Congress by sharing video on social media

Rajasthan: पूर्व सीएम राजे ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, बोलीं- सिर्फ फीता काटने का काम करती है कांग्रेस

Fri, 03 Feb 2023 11:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 03 Feb 2023 11:54 PM IST
सार

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम पूरा घर सजाकर छोड़ते हैं, फिर कांग्रेस आ जाती है। जो-जो काम हमने किए हैं, उसका फीता काटने का काम कांग्रेस करती है।

विज्ञापन
Rajasthan EX CM Vasundhara Raje attacked Congress by sharing video on social media
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चुनावी साल में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि कभी-कभी लोग मजाक करते हैं। वो मेरे से कहते हैं कि ये वसुंधरा राजे हमेशा भगवान के भरोसे है। मैं तो कहती हूं, हां मैं भगवान भरोसे हूं। हम पूरा घर सजाकर छोड़ते हैं और फीता काटने का काम कांग्रेस करती है।

विज्ञापन


यह वीडियो पिछले दिनों हैदराबाद में प्रवासी सम्मेलन के दौरान का है। इस वीडियो को शुक्रवार राजे ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। वसुंधरा करीब चार महीने पहले हैदराबाद में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में गई थीं, तभी बैठक से इतर राजस्थानियों के एक प्रवासी सम्मेलन में वसुंधरा ने यह बातें कहीं थीं।
विज्ञापन

 


वीडियो में राजे ने कहा- मेरे से कोई पूछे की ये क्यों करते हो, दूसरी सरकारें तो करती नहीं है। आप तो आराम से चलो। मैं लोगों से कहती हूं, देखो किसी भी सरकार को काम करवाने के लिए 5-10 साल तो दो, 5 साल इतना शॉर्ट टर्म होता है कि दौड़-दौड़ कर भी काम करो तो उसे कंपलीट नहीं कर सकते। हम पूरा घर सजाकर छोड़ते हैं, फिर कांग्रेस आ जाती है। उसका मजा उठाती है। जो-जो काम हमने किए हैं, उसका फीता काटने का काम कांग्रेस करती है।


वसुंधरा राजे ने कहा- अब तक जो भी काम हुआ है, वह सिर्फ भगवान के भरोसे से हुआ है। भगवान ने छप्पर खोलकर दिया है। आज राजस्थान के लोगों का जो प्यार है, वो ही हमारी पूंजी है। इस पूंजी के लिए चाहे हमें कितनी भी मेहनत करनी पड़े। चाहे खून क्यों न देना पड़े।

वसुंधरा ने कहा कि यही प्यार है भाइयों, जिसके ऊपर हम दौड़ते हैं। इस प्यार के लिए हम लोग मरते हैं। ये सब को नहीं मिलता है। जब गांव में जाती हूं, बड़े बुजुर्ग सिर पर हाथ रख देते हैं। गाल पर हाथ फेरकर प्यार करते हैं। इससे बड़ी बात नहीं हो सकती। इसलिए जरूरी है कि हम मेहनत करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed