फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Employees federation warned CM Ahok Gehlot government

Rajasthan: गहलोत सरकार को कर्मचारी महासंघ एकीकृत की चेतावनी, बजट में नजर-अंदाज किया तो होगा आर-पार आंदोलन

Sun, 29 Jan 2023 08:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 29 Jan 2023 08:28 PM IST
सार

अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत की प्रांतीय बैठक में बजट में फैसला लिया गया है कि सरकार ने बजट में कर्मचारियों को नजर अंदाज किया,तो आर-पार का आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
Rajasthan Employees federation warned CM Ahok Gehlot government
अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत की प्रांतीय बैठक आयोजित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्मचारी महासंघ एकीकृत की प्रदेश कमिटी की बैठक रविवार को जयपुर मेडिकल एसोसिएशन ऑडिटोरियम में हुई। कर्मचारी महासंघ के प्रदेश प्रमुख महेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में हुई बैठक में महासंघ के 45 सम्बद्ध संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी जिला अध्यक्षों ने भाग लिया।

विज्ञापन


महासंघ के प्रदेश महामंत्री विपिन प्रकाश शर्मा ने बताया कि 15 सूत्री मांग पत्र अगर सरकार बजट में पूरा नहीं करती है, तो 12 फरवरी को कोर कमेटी बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें कर्मचारी महासंघ फरवरी में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन


बजट में मांग पूरी नहीं हुई तो लाखों कर्मचारी जयपुर कूच करेंगे
महासंघ प्रमुख महेंद्र सिंह  ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वह कर्मचारी महासंघ से हुई वार्ता के मुताबिक मांग पत्र को बजट में पूरा करना सुनिश्चित करे, वरना प्रदेश के लाखों कर्मचारी बजट के बाद आंदोलन के लिए मजबूर होंगे अरबजयपुर के लिए कूच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह प्रमुख मांगे पूरी नहीं हुई, तो जयपुर में होगी रैली
महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र राना ने कहा- संविदा और निविदा कर्मचारीयों को नियमित करने, वेतन विसंगति दूर करने, 3 के स्थान पर 4 एसीपी परिलाभ देने, पेंशन की न्यूनतम आयु 20 वर्ष करने, महिलाओं के लिए माहवारी अवकाश शुरु करने, विभिन्न कर्मचारियों के पदनाम परिवर्तन करने, प्रबोधक पदोन्नति, शिक्षा सेवा नियम समीक्षा, नर्सिंग छात्रों के स्ट्राई फंड को बढ़ाने जैसी ज्वलंत मांगों पर सरकार अगर बजट में प्रावधान नहीं करती है, तो फरवरी में जयपुर मे विशाल रैली की जाएगी। महासंघ के संरक्षक सियाराम शर्मा ने कहा-सरकार कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा ना ले, वरना परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed