फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: elhi police crime branch investigated Rajasthan CM Gehlot's OSD Lokesh Sharma for Audio Tape Source

Rajasthan: सीएम गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा से दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ ,ऑडियो सोर्स पूछा

Mon, 13 Feb 2023 11:40 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Mon, 13 Feb 2023 11:40 PM IST
सार

सीएम अशोक गहलोत के OSD लोकेश शर्मा पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शिकंजा कस दिया है। लोकेश शर्मा से डेढ़ घंटे पूछताछ कर दिल्ली पुलिस ने ऑडियो टेप का सोर्स पूछा है। जो लोकेश ने नहीं बताया।

विज्ञापन
Rajasthan: elhi police crime branch investigated Rajasthan CM Gehlot's OSD Lokesh Sharma for Audio Tape Source
सीएम गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा से दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा पर एक बार फिर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शिकंजा कस दिया। पायलट खेमे की बगावत के वक्त गहलोत सरकार पर आए सियासी संकट के दौरान फोन टैपिंग के आरोप केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर लगाए थे। दिल्ली पुलिस ने लोकेश शर्मा को छठी बार नोटिस दिया और तीसरी बार उन्होंने हाजिरी लगाई। क्राइम ब्रांच ने उनसे गहनता से पूछताछ की। इस पूछताछ के लिए उन्हें नोटिस जारी कर सुबह 11 बजे जांच टीम के सामने हाजिर होने को कहा गया था। मामले की छानबीन करते हुए क्राइम ब्रांच ने सोमवार को करीब 1.30 घंटे तक पूछताछ में लोकेश शर्मा से उन ऑडियो का सोर्स पूछा, जो उन्होंने वायरल किए और मीडिया में जारी किए थे।  साथ ही जिन स्मार्ट मोबाइल फोनों से उनके पास वीडियो आए और उन्होंने फिर आगे भेजे, उन्हें भी सौंपने को कहा। इससे पहले भी दो बार हुई पूछताछ में ज़्यादातर घुमा फिराकर यही सवाल किए गए थे, जो सोमवार को पूछे।
विज्ञापन


मैंने जागरूक नागरिक होने के नाते उठाया कदम- लोकेश शर्मा

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की इन्वेस्टिगेशन और पूछताछ के बाद लोकेश शर्मा ने मीडिया को बातचीत में जानकारी दी कि मुझ पर फोन हैकिंग के आरोप पूरी तरह गलत हैं। मैंने कोई फोन हैक नहीं किया। केवल सरकार गिराने की साजिश वाले ऑडियो को मैंने जनता तक पहुंचाने का काम किया ।  बातचीत में प्रदेश की चुनी हुई सरकार को गिराने का षडयंत्र रचा गया था, सरकार गिराने के षडयंत्र के ऑडियो मीडिया के माध्यम से जनता तक सर्क्युलेट किए थे। मैंने जागरुक नागरिक होने के नाते कदम उठाया। लोकेश शर्मा ने दोहराते हुए माना कि उन्होंने ऑडियो क्लिप को मीडिया संस्थानों तक पहुंचाया था। उन्होंने कहा कि ऑडियो क्लिप उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से मिला था। इस क्लिप में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को विधायकों की खरीद फरोख्त करके गिराने की साजिश रचने की जानकारी सामने आई थी। लिहाजा एक जागरुक नागरिक होने के नाते मैंने अपना दायित्व समझा कि इसे मीडिया को सर्क्यूलेट करना चाहिए, जो मैंने किया।
विज्ञापन


वही सवाल पूछे, जो पिछले 2 साल से पूछ रहे

लोकेश शर्मा बोले- मैंने दिल्ली क्राइम ब्रांच ने जो पूछा उसका जवाब दे दिया। मुझसे दो साल से यही सवाल किए जा रहे हैं कि ऑडियो कहां से आए ? उसमें क्या था, अपने किन्हें ऑडियो भेजी। मैं पिछले दो साल से जो बात कह रहा हूं, यहां आकर दो बार कह चुका हूं और हर सवाल का जवाब दे चुका हूं। 4-5 घंटे पूछताछ के जवाब दे चुका हूं।  जब मैं पूछताछ के लिए नहीं आ पाया, तो उसका लिखित कारण भी भेजा। आगे भी अगर बुलाया पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा, तो पूरा सहयोग करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह ने दर्ज कराया था केस 

यह पूरा विवाद जुलाई 2021 में सचिन पायलट कैम्प की बगावत के बाद शुरू हुआ था। जब सरकार पर फोन टैपिंग के आरोप लगे थे। गहलोत खेमे ने तब विधायकों की खरीफ फरोख्त का आरोप लगाते हुए कुछ ऑडियो टेप वायरल किए थे। इसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर कांग्रेस विधायक (स्वर्गीय) भंवरलाल शर्मा के साथ गहलोत सरकार को गिराने के लिए सौदेबाजी का आरोप लगाया गया था। इस मुद्दे पर विधानसभा के बजट सत्र में भी जमकर हंगामा हुआ था और संसद में भी यह मामला उठा था।  केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 25 मार्च 2021 को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच में फोन टैपिंग मामले में सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा और पुलिस अफसरों के खिलाफ केस दर्ज किया था। यह इन्वेस्टिगेशन उसी केस पर चल रही है। लोकेश शर्मा ने राजस्थान की हुई घटना के लिए दिल्ली में केस दर्ज कराने पर क्षेत्राधिकार का सवाल उठाते हुए इसे दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दे रखी है। इस केस में दिल्ली हाईकोर्ट ने लोकेश शर्मा की गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है।

20 फरवरी को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई

 दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को जांच में सहयोग करने की शर्त पर लोकेश शर्मा की गिरफ्तारी पर रोक लगाई हुई है। लेकिन दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच का मानना है कि लोकेश पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं, ऑडियो सोर्स नहीं बता रहे हैं । इसलिए उनकी गिरफ्तारी पर रोक हटाने के लिए याचिका लगाई गई है, जिस पर 20 फरवरी को सुनवाई होनी है।


तीसरी बार हुई लोकेश शर्मा से पूछताछ 

सोमवार को लोकेश शर्मा दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच में पूछताछ के लिए तीसरी बार उपस्थित हुए। इससे पहले जनवरी 2023 में दिल्ली पुलिस ने लोकेश शर्मा की गिरफ्तारी से अंतरिम राहत हटाने के लिए अर्जी लगाई थी। आगामी 20 फरवरी को उस पर सुनवाई होनी है, लेकिन उससे पहले ही नोटिस भेजकर उन्हें तलब किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed