फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan elections: vasundhara meets rahul gandhi and ashok gehlot

वसुंधरा राजे ने गर्मजोशी के साथ की राहुल गांधी और अशोक गहलोत से मुलाकात

Mon, 17 Dec 2018 06:58 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Mon, 17 Dec 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
rajasthan elections: vasundhara meets rahul gandhi and ashok gehlot
वसुंधरा राजे ने दी गहलोत को बधाई
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से बहुत गर्मजोशी से मिले। शपथ ग्रहण में शिरकत करने पहुंचीं वसुंधरा ने नारंगी रंग की साड़ी पहन रखी थी और उन्होंने मौके पर पहुंचकर नए मुख्यमंत्री को बधाई दी।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने उनके पास जाकर उनसे मुलाकात की। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया। गहलोत, पायलट, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस के कई अन्य नेता भी भी पूर्व मुख्यमंत्री से बेहद गर्मजोशी के साथ मिले। शपथ ग्रहण के बाद वसुंधरा ने ट्वीट कर कहा कि मैं अशोक गहलोत को राजस्थान के मुख्यमंत्री और सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री बनने की बधाई देती हूं। उनके लिए मेरी शुभकामनाएं हैं।
विज्ञापन

 

हालिया विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। वसुंधरा 2003 से 2008 और 2013 से 2018 के दौरान दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed