{"_id":"6543ad6812406757d10c2359","slug":"rajasthan-elections-2023-omprakash-hoodla-filed-nomination-from-mahuva-assembly-seat-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Elections 2023: महुवा विधानसभा सीट से हुडला ने भरा नामांकन, मुहूर्त के चक्कर में आधा घंटा बैठे रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Elections 2023: महुवा विधानसभा सीट से हुडला ने भरा नामांकन, मुहूर्त के चक्कर में आधा घंटा बैठे रहे
Thu, 02 Nov 2023 07:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 02 Nov 2023 07:38 PM IST
सार
Rajasthan Elections 2023: दौसा जिले के महुवा विधानसभा सीट के लिए विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी ओम प्रकाश हुडला ने गुरुवार को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से अपने समर्थकों के साथ महुवाउपखंड कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी ओम प्रकाश हुडला।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश हुडला का काफिले की गाड़ियों मंडावर रोड साईं बाबा मंदिर से निकला जो जयपुर रोड, मिस्त्री मार्केट, ठेकड़ा होता हुआ महुवा उपखंड कार्यालय तक पहुंचा। इस दौरान उपखंड कार्यालय से पहले पुलिस ने बेरीकेटिंग लगाकर गाड़ियों का काफिला रोक दिया गया और उपखंड कार्यालय में प्रत्याशी अपने लोगों के साथ फॉर्म भरने पहुंचे।
मुहूर्त लेट होने के कारण करीब आधा घंटा वहां बैठे रहे उसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश हुडला ने दो बजे बाद रिटर्निंग अधिकारी लाखन सिंह गुर्जर को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इसी बीच हुडला ने शपथ भी ली। नामांकन दाखिल करने के बाद बाहर आकर प्रत्याशी ओमप्रकाश हुडला ने कहा कि क्षेत्र में अमन चैन के साथ क्षेत्र में हुए विकास के दम पर इस बार जीत कर आएंगे।
इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ओम प्रकाश हुडला के साथ उनकी मां मिश्री देवी एवं पत्नी प्रेम प्रकाश हुडला, भाई धर्मेंद्र हुडला, महुआ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजेंद्र गुर्जर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट विष्णु सिंह दिनेश पाटोली एडवोकेट मुकेश सिंह बबलू सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।