फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan elections 2018: Sachin Pilot says BJP recalls Ram temple issue only during elections

भाजपा को चुनाव के वक्त राम मंदिर का मुद्दा याद आता है: सचिन पायलट

Thu, 08 Nov 2018 02:58 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Thu, 08 Nov 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
rajasthan elections 2018: Sachin Pilot says BJP recalls Ram temple issue only during elections
sachin pilot
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर प्रदेश में सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ अपने चुनावी तरकश से बयानों के बाण चला रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन


सचिन पायलट ने कहा है कि ऐन चुनाव के समय भाजपा को राम मंदिर की याद आती है। भाजपा चुनाव के दौरान राम मंदिर का मुद्दा उछालकर जमीनी मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर चुनावों में राम मंदिर का मुद्दा सिर्फ इसलिए उठाया जाता है ताकि आम आदमी की समस्याओं चुनावी मुद्दा ना बन सकें। पांच साल तक इस मुद्दे पर मौन धारण करने के बाद भाजपा एक बार फिर मंदिर-मस्जिद का मुद्दा उछाल रही है। राम मंदिर का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद भाजपा से जुड़े नेता इस पर बयान देने से नहीं कतराते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पायलट का कहना है कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। अब भाजपा कोई भी मुद्दा ले आए मतदाताओं का मन नहीं बदलेगा। 

उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी चुनाव प्रत्याशियों की पहली सूची दिवाली के बाद जारी करेगी। पायलट ने बताया कि उम्मीदवारों के चयन के लिए सर्वे के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की भी रायशुमारी की गई है। चुनाव घोषणापत्र नवंबर के मध्य में जारी होगा। 

पायलय ने ट्वीट कर बताया, "हमारे 'जन घोषणापत्र' अभियान ने सिर्फ तीन दिनों में ही रिकॉर्ड 50000 से ज्यादा सुझाव प्राप्त किए। किसान, युवा, महिलाएं सभी के सुझाव यही इशारा करते हैं कि प्रदेश के लोग कांग्रेस के नेतृत्व में एक प्रगतिशील राज्य का सपना बुन रहे हैं।" 







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed