{"_id":"5be401cabdec2269360cb7a3","slug":"rajasthan-elections-2018-sachin-pilot-says-bjp-recalls-ram-temple-issue-only-during-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को चुनाव के वक्त राम मंदिर का मुद्दा याद आता है: सचिन पायलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को चुनाव के वक्त राम मंदिर का मुद्दा याद आता है: सचिन पायलट
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Thu, 08 Nov 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
sachin pilot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर प्रदेश में सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ अपने चुनावी तरकश से बयानों के बाण चला रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा पर निशाना साधा है।
सचिन पायलट ने कहा है कि ऐन चुनाव के समय भाजपा को राम मंदिर की याद आती है। भाजपा चुनाव के दौरान राम मंदिर का मुद्दा उछालकर जमीनी मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करती है।
उन्होंने कहा कि हर चुनावों में राम मंदिर का मुद्दा सिर्फ इसलिए उठाया जाता है ताकि आम आदमी की समस्याओं चुनावी मुद्दा ना बन सकें। पांच साल तक इस मुद्दे पर मौन धारण करने के बाद भाजपा एक बार फिर मंदिर-मस्जिद का मुद्दा उछाल रही है। राम मंदिर का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद भाजपा से जुड़े नेता इस पर बयान देने से नहीं कतराते।
विज्ञापन
पायलट का कहना है कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। अब भाजपा कोई भी मुद्दा ले आए मतदाताओं का मन नहीं बदलेगा।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी चुनाव प्रत्याशियों की पहली सूची दिवाली के बाद जारी करेगी। पायलट ने बताया कि उम्मीदवारों के चयन के लिए सर्वे के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की भी रायशुमारी की गई है। चुनाव घोषणापत्र नवंबर के मध्य में जारी होगा।
पायलय ने ट्वीट कर बताया, "हमारे 'जन घोषणापत्र' अभियान ने सिर्फ तीन दिनों में ही रिकॉर्ड 50000 से ज्यादा सुझाव प्राप्त किए। किसान, युवा, महिलाएं सभी के सुझाव यही इशारा करते हैं कि प्रदेश के लोग कांग्रेस के नेतृत्व में एक प्रगतिशील राज्य का सपना बुन रहे हैं।"

The overwhelming response given by people to @INCRajasthan's #JanGhoshnaPatra campaign, with more than 50k suggestions in just 3 days is truly exemplary! We are overjoyed with this show of support and hope that your suggestions will keep coming in!#Rajasthan4CongressJGP pic.twitter.com/o0bAgEFmKh
— Sachin Pilot (@SachinPilot) November 6, 2018