फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Elections 2018: legal notice on Chief Minister Yogi Demand for banning their entry

राजस्थान चुनाव: हनुमान वाले बयान पर फंसते जा रहे हैं योगी, मिला कानूनी नोटिस

Fri, 30 Nov 2018 12:40 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Nov 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Elections 2018: legal notice on  Chief Minister Yogi Demand for banning their entry
योगी आदित्यनाथ को लीगल नोटिस - फोटो : Amar Ujala
हाल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान जी को दलित कहा था। जिसके कारण राजस्थान के चुनावी रण में अब हनुमान जी की जाति को मुद्दा बनाकर राजनैतिक दलों के बीच बयानबाजी शुरु हो गई है।
विज्ञापन


गुरुवार को अलवर से योगी आदित्यनाथ के खिलाफ राज्य के केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री सत्यपाल चौधरी का बयान सामने आया। सत्यपाल चौधरी ने अपने बयान में कहा-
विज्ञापन

"हनुमान जी दलित नहीं आर्य थे। भगवान राम और हनुमान के युग में जाति व्यवस्था नहीं, वर्ण व्यवस्था थी। उस समय दलित, शोषित व वंचित शब्द आधुनिक नामकरण थे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत

कांग्रेस ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। कांग्रेस ने अपनी शिकायत दर्ज करवाते हुए योगी पर राज्य में अशांति फैलाने और प्रदेश का साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने अपनी शिकायत दर्ज करवाने के बाद योगी पर आचार संहिता के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की मांग की है।
 
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुशील शर्मा ने बताया कि योगी ने हनुमान जी को दलित वर्ग का बताकर हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। जिसके बाद राज्य में अशांति फैलने का अंदेशा पैदा हो रहा है। उन्होंने अपने बयान में योगी पर उचित कार्यवाही करने की मांग करते हुए राज्य में उनके प्रवेश पर पाबंदी लगाने की मांग की है।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कानूनी नोटिस

योगी के बयान से ब्राह्मण समाज को भी ठेस पहुंची है। सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने बुधवार को योगी आदित्यनाथ को लीगल नोटिस भेजा और उनसे तीन दिन में माफी मांगने को कहा है। इसी के साथ ही कई संतों और महंतों ने बयान जारी करते हुए योगी के बयान को पूरी तरह गलत बताया है। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed