फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan elections 2018: Is CM Vasundhara Raje looking for a safe seat for herself

राजस्थान चुनाव 2018: 3 दशकों से चुनाव जीत रहीं वसुंधरा राजे क्या अपने लिए सुरक्षित सीट ढूंढ रही हैं

Thu, 25 Oct 2018 11:42 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Thu, 25 Oct 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan elections 2018: Is CM Vasundhara Raje looking for a safe seat for herself
वसुंधरा राजे, मुख्यमंत्री, राजस्थान (फाइल फोटो)

राजस्थान में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के चुनावी दौरे बढ़ गए हैं और एक दूसरे पर सियासी हमले तेज हो गए हैं। चर्चा है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस बार अपने गढ़ माने जाने वाले झालरापाटन की बजाए किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ने का विकल्प ढूंढ रही हैं। 

विज्ञापन


खबरों की माने तो वसुंधरा जिन 2 सीटें को अपनी जीत के लिहाज से सुरक्षित समझ रही हैं वो राजाखेड़ा और श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र हैं। राजाखेड़ा राजस्थान-उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित है। वहीं श्रीगंगानगर पंजाब की सीमा से सटा हुआ है। वसुंधरा के चुनावी सीट पर आखिरी फैसला भाजपा हाईकमान लेगा। 
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को राहुल गांधी ने हाड़ौती में बड़ी चुनावी सभा की और प्रदेश एवं केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने झालावाड़ से कोटा तक 100 किलोमीटर तक रो शो किया जिसमें भारी भीड़ उमड़ी। वसुंधरा के गृहक्षेत्र झालरापाटन में कांग्रेस जोरशोर से चुनावी अभियान में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक जानकारों का कहना है कि कांग्रेस की चुनावी रणनीति चुनाव के दौरान वसुंधरा को उनकी परंपरागत सीट पर समेट देना है जिससे वो राज्य में भाजपा के चुनावी अभियान में शिरकत नहीं कर पाएं। राजे प्रदेश भाजपा का अकेला ऐसा चेहरा हैं जो भीड़ जुटा सकती हैं। इसलिए कांग्रेस अपनी चुनावी रणनीति के तहत उन्हें उनकी सीट तक महदूद कर दिया जाए। 

वसुंधरा राजे ने 9 चुनाव जीते 

राजस्थान की राजनीति में वसुंधरा राजे का बड़ा कद है। उनकी गिनती ऐसे नेताओं में होती है जिन्होंने तीन दशक से चुनाव नहीं हारा। यहां तक कि राजस्थान में भाजपा के स्तंभ माने जानेवाले भैरों सिंह शेखावत भी चुनाव हारे थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत भी चुनाव हार चुके हैं। लेकिन वसुंधरा राजे ने रिकॉर्ड कायम रखा है। उन्होंने अब तक 9 चुनाव जीते हैं- 5 लोकसभा और 4 विधानसभा के। 

मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद वसुंधरा ने अपने गढ़ झालावाड़ लोकसभा सीट बेटे दुष्यंत सिंह के लिए छोड़ दी थी। इस क्षेत्र में उनकी राजनीतिक पकड़ जबरदस्त मानी जाती है।  लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव पहले के चुनावी इतिहास को पलट सकते हैं। वसुंधरा सरकार सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही है। झालरापाटना में भाजपा के परंपरागत मतदाता रहे राजपूत और सवर्ण समाज में राजे के खिलाफ गुस्सा है।


राज्य सरकार की लोकप्रियता में गिरवाट आई है। चुनाव से पहले हुए तमाम चुनावी सर्वे के मुताबिक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सकती है। लेकिन अगर वाकइ वसुंधरा राजे अपनी जीत के रिकॉर्ड को सुनिश्चत करने के लिए दूसरी विधानसभा सीट की तलाश कर रही है तो प्रदेश में भाजपा के हालात को बयां करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed