फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan election: Rahul Gandhi Decides Chief Minister Of Rajasthan Ashok Gehlot or Sachin Pilot

राहुल गांधी ने ट्वीट की ये तस्वीर, कौन बना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत या सचिन पायलट?

Fri, 14 Dec 2018 03:12 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Dec 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
rajasthan election: Rahul Gandhi Decides Chief Minister Of Rajasthan Ashok Gehlot or Sachin Pilot
अशोक गहलोत, राहुल गांधी, सचिन पायलट - फोटो : Twitter Congress @RahulGandhi
कौन बनेगा राजस्थान का मुख्यमंत्री। इस सवाल का जवाब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तलाश कर चुके हैं। राहुल ने सोशल मीडिया ट्वीटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर  में वो अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ खड़े हैं। राहुल बीच में खड़े हैं और शायद दोनों नेताओं की पीठ पर उनका हाथ है। राहुल ने तस्वीर के साथ इस पोस्ट में लिखा है, "राजस्थान के सभी रंग एक साथ।" 
विज्ञापन

 
विज्ञापन


इस तस्वीर के भी कई मायने निकाले जा रहे हैं। अशोक गहलोत, राहुल गांधी और सचिन पायलट तीनों ही बहुत मुस्कुरा रहे हैं। सियासी गलियारों में चर्चा गर्म है कि अशोक गहलोत को राजस्थान की कमान दी जा सकती है। ऐसे में इस तस्वीर को देख कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने तो सचिन पायलट को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि सचिन पायलट की मुस्कुराहट को देखकर लग रहा है कि मुख्यमंत्री का पद उन्हें सौंपा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आपको क्या लगता है?

आपको क्या लगता है। राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन बनेगा - अशोक गहलोत या सचिन पायलट?

राहुल की दोनों नेताओं से दो घंटे से ज्यादा बात हुई है। इस दौरान पायलट और गहलौत दोनों मौजूद रहेंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम का एलान शाम 4.30 बजे होगा। 

बता दें कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री पद के दोनों दावेदार ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ के साथ भी राहुल गांधी ने गुरुवार रात ऐसी ही तस्वीर ट्वीट की थी। जिसके कुछ देर बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम का आधिकारिक एलान किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed