फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election: MLA Shobharani becomes Congress member after meeting CM

Rajasthan Election: CM से मुलाकात कर कांग्रेस की सदस्य बनीं विधायक शोभारानी; BJP के खिलाफ पत्र में लिखी ये बात

Sun, 22 Oct 2023 09:11 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 22 Oct 2023 09:11 AM IST
सार

Rajasthan Election: भाजपा से निष्कासित विधायक शोभारानी ने कहा कि भाजपा अपने वादे से मुकर गई। आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में धौलपुर के विकास की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया है।

विज्ञापन
Rajasthan Election: MLA Shobharani becomes Congress member after meeting CM
कांग्रेस में शामिल हुईं शोभारान कुशवाहा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर राज्यसभा चुनाव में भाजपा से बगावत कर कांग्रेस के प्रमुख तिवारी को वोट देकर भाजपा से निष्कासित हुई विधायक शोभारानी कुशवाहा ने 18 अक्टूबर को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। शनिवार देर शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। साथ ही मीडिया को पत्र लिखाकर विधायक कुशवाहा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


मीडिया को लिखे गए पत्र में विधायक शोभारानी कुशवाहा ने बताया, जब भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी तब बीजेपी ने विकास को प्राथमिकता देने की बात कही थी। भाजपा अपने वादे से मुकर गई। आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में धौलपुर के विकास की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया है। धौलपुर नगर परिषद के चुनाव में भाजपा का पूर्ण बहुमत होने के बावजूद शीर्ष नेताओं की गद्दारी की वजह से बोर्ड नहीं बन पाया था। भाजपा के बड़े नेताओं द्वारा की गई गद्दारी से उनके कार्यकर्ताओं को आघात लगा था। इसके अलावा पंचायती राज चुनाव में भी उनके साथ भाजपा के नेताओं ने गद्दारी की थी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ की
विधायक शोभारानी कुशवाहा मीडिया के लिखे पत्र में बताया की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनकी मांगों को वरीयता दी है। धौलपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री की बदौलत विकास के काम हुए हैं। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा आदि बुनियादी समस्याओं से लोगों को निजात मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैंपऊ पंचायत समिति प्रधान समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता
विधायक शोभारानी कुशवाहा के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भाजपा के सैपऊ पंचायत समिति प्रधान तुलसीराम कुशवाहा के साथ विक्रम सिसोदिया भाजपा पार्षद एवं जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा,उपेंद्र कुशवाह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा भाजपा, अनिल धारिया पार्षद भाजपा, अमर सिंह लोधा भाजपा नेता, भीकम सिंह कुशवाह मंडल अध्यक्ष भाजपा, नेमीचंद कुशवाह पंचायत समिति सदस्य भाजपा, आशू यादव, मंगल सिंह जाटव, बंटी परमार, राम लखन सरपंच, रघुवीर कुशवाह सरपंच, महावीर कुशवाहा पूर्व सरपंच, धर्मेंद्र उर्फ चिंटू कुशवाहा पूर्व सरपंच, अनिल जाटव, अन्ना पचौरी, राम प्रकाश कुशवाहा, अनिल बैसला, मानवेंद्र त्यागी, अभिषेक हर्षाना, संदीप पहाड़िया, सीताराम कुशवाहा, बृजराज घुरैया, अशोक तसीमो, मेवाराम कुशवाहा पूर्व पंचायत समिति सदस्य, अमरेश एवं भंवर सिंह आदि ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है।


पति बीएल कुशवाह काट रहे आजीवन कारावास की सजा
धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाहा के पति एवं पूर्व विधायक बीएल कुशवाह बहन के प्रेमी की हत्या के षड्यंत्र के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। बीएल कुशवाह पर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा में चिटफंड के भी मामले दर्ज हैं। शोभारानी कुशवाहा से भी चिटफंड के मामले में पूछताछ हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed