फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election Bhagchand from Bandikui and RamVilas from Lalsot will contest elections in Dausa on BJP tic

Rajasthan Election: बांदीकुई से भागचंद और लालसोट से रामविलास लड़ेंगे BJP के टिकट पर चुनाव, जानें चुनावी समीकरण

Mon, 09 Oct 2023 06:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 09 Oct 2023 06:59 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने 41 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता की घोषणा के बाद बीजेपी द्वारा जारी की गई लिस्ट में दौसा जिले के लालसोट विधानसभा क्षेत्र से रामविलास मीणा को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके साथ ही बांदीकुई विधानसभा से भागचंद टांकड़ा को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
Rajasthan Election Bhagchand from Bandikui and RamVilas from Lalsot will contest elections in Dausa on BJP tic
भागचंद टांकड़ा और रामविलास मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा में बांदीकुई विधानसभा से भागचंद टांकड़ा और लालसोट से रामविलास मीणा का टिकट बीजेपी ने फाइनल कर दिया है। इसके चलते दोनों ही प्रत्याशियों के खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। दोनों ही प्रत्याशियों के टिकट मिलने से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि रामविलास डूंगरपुर-लालसोट विधानसभा से 2018 का विधानसभा चुनाव वर्तमान चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा के सामने बीजेपी के टिकट पर लड़ चुके हैं। रामविलास समाजसेवी के साथ-साथ व्यापारी भी हैं। पिछले कई साल से लालसोट में रहकर रामविलास मीणा बीजेपी से अपनी दावेदारी मजबूत किए बैठे थे। अब लालसोट से बीजेपी ने अपने पत्ते खोलते हुए रामविलास को अपना उम्मीदवार बनाया है। साल 2018 में रामविलास डूंगरपुर को 79,754 मत मिले थे और रामविलास लगभग 9,000 मतों से हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अभी लालसोट विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार की घोषणा होना बाकी है। हालांकि, मोटे तौर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नजदीकी होने के चलते माना जा रहा है कि लालसोट विधानसभा से कांग्रेस का टिकट पर परसादी लाल मीणा को टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है। दौसा के बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार भागचंद टांकड़ा पिछला चुनाव यानी 2018 में बीएसपी के टिकट पर विधानसभा भी लड़ चुके हैं। उस समय कांग्रेस की लहर के चलते कांग्रेस प्रत्याशी गजराज खटाना ने बांदीकुई विधानसभा से अपनी जीत दर्ज की थी।

जबकि उसी चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी रामकिशोर सैनी दूसरे स्थान पर रहे और बीएसपी प्रत्याशी भागचंद टांकड़ा को करीब 45 हजार मत प्राप्त होने के चलते तीसरे स्थान पर रहे। टांकड़ा उस समय गजराज खटाना से लगभग 11,500 के आसपास मत कम मिले थे। टांकड़ा ने कुछ दिन पहले बीजेपी की सदस्यता ली है, उसे समय भागचंद ने कहा था कि बीजेपी में मेरी घर वापसी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed