{"_id":"65547a15c09897a58f01ea1d","slug":"rajasthan-election-2023-scuffle-between-workers-over-bjp-rath-yatra-suggestions-in-dholpur-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: BJP के रथ यात्रा के सुझावों में कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई, कैबिनेट मंत्री ने शांत कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: BJP के रथ यात्रा के सुझावों में कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई, कैबिनेट मंत्री ने शांत कराया
Wed, 15 Nov 2023 01:28 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:28 PM IST
सार
रथ यात्रा के सुझावों पर संकल्प पत्र जारी करने पर बीजेपी कार्यालय पर संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की चर्चा हो रही थी। लंबे समय तक चली चर्चा के दौरान कुछ संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एक दूसरे के सुझावों से सहमत नहीं हुए और बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन
बीजेपी कार्यकर्ताओं में हाथापाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धौलपुर में मंगलवार को जिला मुख्यालय के बीजेपी कार्यालय पर बीजेपी के रथ यात्रा के सुझावों में कार्यकर्ता एवं संगठन पदाधिकारी में बहस हो गई। मामूली बहस ने इतना तूल पकड़ा कि हाथापाई की नौबत आ गई। कार्यकर्ताओं की तकरार को देख उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, पूर्व सांसद बहादुर सिंह कोली एवं जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर के हाथ पैर फूल गए। मारपीट पर उतारू कार्यकर्ताओं को काफी मशक्कत के बाद समझाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रथ यात्रा के सुझावों पर संकल्प पत्र जारी करने पर भाजपा कार्यालय पर संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की चर्चा हो रही थी। लंबे समय तक चली चर्चा के दौरान कुछ संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एक दूसरे के सुझावों से सहमत नहीं हुए और बहस शुरू हो गई। तू-तू, मैं-मैं के बाद गाली-गलौज एवं हाथापाई शुरू हो गई। कार्यकर्ता एवं संगठन पदाधिकारी में हुई हाथापाई से कार्यालय के अंदर भगदड़ के हालात पैदा हो गए। कार्यालय के दरवाजों को कार्यकर्ता धक्के मारने लगे।
विज्ञापन
कुछ कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के अंदर बने कमरों में छिपकर खुद को सुरक्षित किया। करीब आधे घंटे तक हंगामा देखा गया। जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर एवं उत्तराखंड के मंत्री धन सिंह रावत ने काफी मशक्कत के बाद समझाइश कर मामले को शांत कराया। कार्यकर्ताओं के शांत होने के बाद चर्चा शुरू हो सकी। उधर, घटना को लेकर जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर ने बताया कि कार्यकर्ताओं में सुझावों को लेकर सहमति एवं असहमति देखी गई थी। समझाइश कर मामले को शांत कर दिया है।
विज्ञापन