फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 PM Modi and Rahul Gandhi meeting in Barmer' Baytu Assembly constituency

Rajasthan Election 2023: बायतु सीट पर मोदी बनाम राहुल गांधी, पीएम की सभा के लिए भाजपा नेताओं ने किया भूमिपूजन

Sun, 12 Nov 2023 11:42 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 12 Nov 2023 11:42 AM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा के इन चुनावों में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब एक ही विधानसभा सीट पर बीजेपी कांग्रेस के 2 शीर्ष नेता चुनावी सभा करेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 PM Modi and Rahul Gandhi meeting in Barmer' Baytu Assembly constituency
पीएम मोदी और राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को बाड़मेर की बायतू सीट पर चुनावी सभा करने जा रहे हैं। मोदी की सभा को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी शनिवार को बाड़मेर पहुंचे। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बाड़मेर के बायतु में होने वाली प्रधानमंत्री की सभा को लेकर स्थल का जायजा लिया। वहीं, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के साथ बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संपूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


विज्ञापन


बाड़मेर जिले में सात विधानसभाएं हैं। इनमें लगभग हर सीट इस बार हॉट सीट नजर आ रही है। लेकिन बायतू पर कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। इधर कांग्रेस भी मोदी की सभा के बाद बायतू में ही 17 नवंबर को राहुल गांधी की चुनावी सभा करवाने की तैयारियों में जुट गई है। राहुल गांधी राजस्थान में चुनावों का ऐलान होने के बाद अब तक नहीं आए हैं। यह उनका पहला चुनावी दौरा होगा। राहुल से पहले प्रियंका गांधी राजस्थान में 2 चुनावी सभाएं कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, मोदी के चुनावी दौरे की तैयारियों को लेकर शनिवार को ही बाड़मेर भाजपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल ने प्रधानमंत्री की सभा को लेकर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी बाड़मेर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष जोशी और मंत्री कैलाश चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर भीड़ जुटाने की तैयारियों के साथ व्यवस्थाओं को लेकर भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed