{"_id":"65549a46b142ed4afb0d7945","slug":"rajasthan-election-2023-jairam-thakur-attacked-cm-ashok-gehlot-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election 2023: जयराम ठाकुर बोले- CM गहलोत ने हिमाचल में झूठे वादे किए, प्रदेश में भी नहीं किए पूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election 2023: जयराम ठाकुर बोले- CM गहलोत ने हिमाचल में झूठे वादे किए, प्रदेश में भी नहीं किए पूरे
Wed, 15 Nov 2023 03:48 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 15 Nov 2023 03:48 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा- कांग्रेस ने हिमाचल के लोगों से वादा किया था कि 18 से 70 साल की महिलाओं को कैबिनेट की पहली बैठक के साथ ही हर महीने 1500 रुपये खाते में डाले जाएंगे। लेकिन, अभी तक पैसा नहीं आया।
विज्ञापन
हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने की प्रेसवार्ता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार और अशोक गहलोत पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पिछली चुनाव में राजस्थान में दस दिन में कर्ज माफी की बात कही थी, लेकिन ये नहीं हुआ। सीएम गहलोत ने 5 साल राज किया, लेकिन जो वादे किए थे वह पूरे नहीं हुए।
विज्ञापन
जयपुर में प्रेसवार्ता कर जयराम ठाकुर ने कहा-कांग्रेस ने हिमाचल के लोगों से वादा किया था कि 18 से 70 साल की महिलाओं को कैबिनेट की पहली बैठक के साथ ही हर महीने 1500 रुपये खाते में डाले जाएंगे। लेकिन, 11 महीने बाद अभी तक किसी भी महिला के खाते में पैसा नहीं आया। उन्होंने कहा कि झूठ बोलकर राजस्थान में भी सत्ता हासिल करने की नियत से झूठे वादे किए जा रहे हैं। कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर ने कहा- हिमाचल में 300 यूनिट फ्री करने का वादा किया था। लेकिन, नहीं मिली। कांग्रेस ने कहा था- किसान अपनी फसल के दाम खुद तय करेंगे, लेकिन अब इनकार कर दिया। दो रुपए किलो गोबर खरीदने को बात कही थी, जिले अब तक लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा- गहलोत ने हिमाचल में OPS को लेकर जो बोला समझ में नहीं आया। वहां के पत्रकार उस वीडियो क्लिपिंग को बार-बार सुनकर समझाने की कोशिश कर रहे हैं। हिमाचल में अभी तक ops लागू करने की कोई व्यवस्था एक साल से नहीं हो पाई है। जबकि कहा था कि कैबिनेट की पहली बैठक में ही लागू करेंगे। उन्होंने कहा-
विज्ञापन
हिमाचल में झूठ का पुलिंदा लोगों के सामने रखा गया। झूठ बोलकर हिमाचल में सत्ता हासिल की गई। राजस्थान में जनता से निवेदन करूंगा कि वे कांग्रेस के झूठे वादों में न फंसे। जयराम ठाकुर ने कहा- लाला डायरी का नाम मुख्यमंत्री के साथ जुड़ गया है। जब भी लाल डायरी का जिक्र होता है तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत झेंप जाते हैं। इससे तय है कि लाल डायरी में कुछ तो ऐसा है। कांग्रेस सरकार में राजस्थान भ्रष्टाचार में नंबर वन , महिला अपराध, साइबर क्राइम में नंबर वन हो गया है।