फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 Gaurav Vallabh has attacked Assam Governor Gulab Chand Kataria

Rajasthan: असम के राज्यपाल कटारिया पर कांग्रेस प्रत्याशी वल्लभ का हमला, कहा- छिपकर नहीं, आना है तो पद छोड़ दें

Wed, 15 Nov 2023 04:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 15 Nov 2023 04:52 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: उदयपुर शहर से कांग्रेस के प्रत्याशी गौरव वल्लभ ने असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के दौरे को लेकर उन पर निशाना साधा है। बिना नाम लिए गौरव ने कहा- छिप-छिपकर दौरे न करें। अगर, आना है तो पद से इस्तीफा देकर आएं।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Gaurav Vallabh has attacked Assam Governor Gulab Chand Kataria
कांग्रेस प्रत्याशी का असम के राज्यपाल पर हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-तैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रदेश का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के नेता एक दूसरे पर जुबानी हमला बोल रहे हैं। उदयपुर शहर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी गौरव वल्लभ ने असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के उदयपुर दौरे को लेकर सवाल उठाए हैं। गौरव वल्लभ ने बिना नाम लिए कहा- छिप-छिपकर दौरे न करें। अगर, आना है तो पद से इस्तीफा देकर आएं। कांग्रेस की ओर से कटारिया के दौरे को लेकर दीपावली के दिन निर्वाचन विभाग से शिकायत भी गई थी। इसमें राज्यपाल कटारिया पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन

जानिए, क्या है मामला?
दरअसल, सोमवार रात को असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया उदयपुर शहर महापौर जीएस टांक के आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान वहां भाजपा के पार्षद और स्थानीय नेता भी मौजूद थे। जानकारी लगने पर कुछ मीडियाकर्मी भी वहां पहुंच गए। कुछ देर बाद बाहर आने पर भाजपा नेताओं ने कहा कि दीपावली मिलन के लिए आए थे। राज्यपाल के इस दौरे पर कांग्रेस प्रत्याशी गौरव वल्लभ ने सवाल उठाए। साथ ही जिला निर्वाचन विभाग को लिखित में शिकायत भी दी। जिसमें भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बैठक करने और आचार संहिता का उल्लघंन करने का आरोप लगाते हुए कटारियों के दौरों को रोकने की मांग की गई है। 
विज्ञापन


क्या बोले कांग्रेस प्रत्याशी वल्लभ
उदयपुर शहर सीट से  कांग्रेस के प्रत्याशी गौरव वल्लभ ने प्रेसवार्ता कर कहा- भारत के संविधान पर मेरा अटूट विश्वास है। हर पद की एक गरिमा होती है। लेकिन, किसी प्रदेश का राज्यपाल रात में छिपकर जाता है तो सवाल तो पूछे जाएंगे। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, जिसे आना है आ जाओ। लेकिन, आना है तो पद से इस्तीफा देकर आओ। राज्यपाल को छिप-छिपकर दौरे नहीं करने चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed