फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023: Gajendra Shekhawat targeted Congress

Rajasthan Election: दलित विरोधी, महिला अत्याचार और सनातन विरोधी सरकार को राजस्थान से हटाना है: शेखावत

Wed, 01 Nov 2023 06:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 01 Nov 2023 06:51 PM IST
सार

Rajasthan Election: केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बुधवार को भाजपा प्रत्याशी महंत प्रतापपुरी की नामांकन रैली में पहुंचकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार दलित विरोधी, सनातन विरोधी है।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: Gajendra Shekhawat targeted Congress
गजेंद्र शेखावत ने कांग्रेस पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रत्याशी महंत प्रतापपुरी की नामांकन रैली में पहुंचकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार दलित विरोधी, सनातन विरोधी है। इस सरकार मेें महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। इस कुराज की सरकार को राजस्थान से हटाकर ही दम लेना है। शेखावत ने कहा कि राजस्थान की पहचान महिलाओं के त्याग, मीरा की भक्ति और कर्माबाई के खीचड़ें से थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इसे बलात्कार की राजधानी बना दिया। सरकार की उदासीनता के चलते पिछले पांच साल में दो लाख महिलाओं से दुराचार की घटनाएं हुई हैं। हमें इन चुनावों में इस महिला अत्याचार का बदला लेना है। यह बदला तलवार से नहीं वोट से लेना है। 
विज्ञापन


दलित समुदाय के साथ अत्याचार बढ़ा 
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार दलित विरोधी है। इसने दलित समुदाय की जड़ें उखाड़ने का काम किया। पिछले दिनों जयपुर में मामूली सी रोडरेज की घटना में एक वर्ग विशेष के युवक के परिजनों को तुरंत 50 लाख रुपए दे दिए गए, जबकि दलित समुदाय के एक परिवार के दो बच्चों की मृत्यु हुई। उस परिवार के लोग सात दिन तक सड़क पर बैठे रहे, लेकिन उन्हें फूटी कौड़ी तक नहीं दी गई। आखिरकार समाज के लोग आगे आए और उस परिवार को एक करोड़ की मदद दी गई।
विज्ञापन


सनातन विरोधी है सरकार 
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यह चुनाव न केवल राजस्थान के लिए, बल्कि देश के लिए भी महत्वपूर्ण है। हमारे भारत पर अनेक ताकतों ने हमले किए। भारत की बौद्धिकता और वैभव से आकर्षित होकर सनातन पर हमला किया, लेकिन हमारे पूर्वजों ने उन्हें वापस कर दिया। कई आक्रांता आए और सनातन को मिटाने का संकल्प किया। यह सरकार भी सनातन विरोधी है और हम सब जानते हैं कि जो सनातन पर प्रहार करेगा, वह इस राज्य में राज नहीं कर सकता। पोखरण में भगवा का अपमान हुआ। इसका बदला लेना है। यह संकल्प कर रहे हैं। नामांकन की सभा उस संकल्प की शुरुआत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वोट के माध्यम से मोदीजी को धन्यवाद देना है 
केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि मोदीजी ने हमें प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से घर बनवाकर दिए। जल जीवन मिशन के माध्यम से दस करोड़ कनेक्शन दिए। करोड़ों लोगों के घरों में बिजली पहुंचाई। महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए रसोई गैस का चूल्हा पहुंचाया। घरों मेें शौचालय बनाए। जिस राम मंदिर के निर्माण का पीढ़ियों से इंतजार हो रहा था। वह सपना भी जल्दी ही साकार होने वाला है। इसलिए यह समय वोट के माध्यम से मोदीजी का अभिनंदन करने और उन्हें धन्यवाद देने का है।  

सरकारी योजनाओं में होता है भेदभाव 
शेखावत ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार केन्द्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में भेदभाव करती है। जल जीवन मिशन में पाइपलाइन डालने के काम में भी राजनीतीकरण हो रहा है। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भेदभाव इसका बदला लेना है। अब इस भेदभाव का हिसाब बराबर करना है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह देश आगे बढ़ रहा है, लेकिन राजस्थान पिछड़ रहा है। अब इस कुराज की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना है। यह काम पोकरण से होना चाहिए। अगामी 25 नवंबर को कमल का फूल खिलाना है। पिछली बार जो कुछ मतों की कमी रह गई थी, वो इस बार नहीं रहना चाहिए।

रैली में उमड़ा हुजूम 
नामांकन रैली में बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा। मुस्लिम समाज के हजारों कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। इसके बाद आयोजित सभा में महंत प्रतापपुरी ने स्वागत उद्बोधन दिया। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और भाजपा की राष्ट्रीय सचिव विजया राहटकर भी केन्द्रीय मंत्री शेखावत के साथ पोकरण आईं। महंत प्रतापपुरी ने अनेक वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में नामांकन का पर्चा दाखिल किया। 


जैसलमेर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत अभिनंदन 
इससे पहले, सुबह केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत दिल्ली से जैसलमेर पहुंचे। यहां जैसलमेर एयरपोर्ट पर शेखावत का स्वागत किया गया। जैसलमेर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से सांकड़ा होते हुए परमाणु शक्ति की प्रतीक पोकरण नगरी तक मार्ग में अनेक स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। नामांकन रैली के बाद केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने पोकरण से जैसलमेर एयरपोर्ट पहुंचकर दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed