फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 Diya Kumari established Ram Jyoti in Hanuman temple of Jaipur

Rajasthan Election 2023: दीया कुमारी ने हनुमान मदिर में स्थापित की राम ज्योति, खुद को बताया श्रीराम का वंशज

Wed, 08 Nov 2023 07:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 08 Nov 2023 07:41 PM IST
सार

दीया कुमारी ने कहा कि मैं भगवान श्री राम की वंशज हूं। 500 वर्षों के लम्बे इंतज़ार के बाद भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण जल्द ही पूर्ण होने वाला है।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Diya Kumari established Ram Jyoti in Hanuman temple of Jaipur
दीया कुमारी ने हनुमान मदिर में स्थापित की राम ज्योति( - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर की विद्याधर नगर से भाजपा प्रत्याशी और राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने प्रसिद्ध पापड़ के हनुमान मंदिर में बुधवार को अयोध्या से आई राम ज्योति स्थापित की। कार्यक्रम के तहत अयोध्या के रामलला दरबार से राम ज्योति देश के कोने-कोने में पहुंचाई जा रही है। राजस्थान के 51 हजार मंदिरों में अखंड राम ज्योति रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह तक जलाई जाएगी।  

विज्ञापन

 
कार्यक्रम में दीया कुमारी ने कहा कि मैं भगवान श्री राम की वंशज हूं। 500 वर्षों के लम्बे इंतज़ार के बाद भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण जल्द ही पूर्ण होने वाला है। मेरे लिए यह परम सौभाग्य और गौरव की बात है कि मुझे अयोध्या से आयी राम ज्योति को पापड़ के हनुमान जी मंदिर में स्थापित करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने राम ज्योति को दीपोत्सव तक अखंड रखने का भी संकल्प लिया।  
विज्ञापन


दीया कुमारी ने वहां मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे भी इस पावन राम ज्योति के दर्शन करें और राम-ज्योति को अपने घरों में दीपोत्सव तक अखंड रखने का संकल्प लें। दीया कुमारी ने कहा- राम ज्योति देश के हर घर में पहुंचेगी और सभी परिवारों को भगवान राम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दीया कुमारी ने वार्ड नं- 13 में जनसंपर्क कार्यक्रम में और मेरीगोल्ड बीएड कॉलेज के वार्षिक कार्यक्रम में भी शिरकत की।  वे अम्बाबाडी स्थित आदर्श विद्या मंदिर में मिनी बस एसोसिएशन की बैठक में भी सम्मिलित हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed