Rajasthan Election 2023: कांग्रेस की अगली सूची कल तक आ सकती है, सीईसी की बैठक में नामों पर हो रही चर्चा
राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों अगली सूची मंगलवार को जारी हो सकती है। नाम फाइनल करने के लिए नई दिल्ली में सोमवार को राहुल गांधी की अध्यक्षता में सीईसी की बैठक शुरू हो गई।
विस्तार
राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए सोमवार को नई दिल्ली में सीईसी की बैठक हो रही है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। सीईसी बैठक में राजस्थान में प्रत्याशी घोषित करने को लेकर चर्चा की जा रही है।
बता दें कि कांग्रेस ने प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में से अब तक सिर्फ 95 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। शेष 105 सीटों पर उम्मीदवार उतारने के लिए बैठक में नामों पर अब मंथन होना है। सीईसी से पहले रविवार को कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई थी। जिसमें करीब 70 नामों पर चर्चा की गई थी।
दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की राजस्थान के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक हुई।
इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge, CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी, पूर्व अध्यक्ष श्री @RahulGandhi और राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @ashokgehlot51 सहित कांग्रेस के… pic.twitter.com/xiEn1JG7Axविज्ञापन विज्ञापन— Congress (@INCIndia) October 30, 2023
सूत्रों के मुताबिक सीईसी की बैठक के बाद मंगलवार तक कांग्रेस एक और सूची जारी करेगी। इस सूची में करीब 40 नाम हो सकते हैं। इसके बाद 2 नवंबर के आस-पास कांग्रेस एक बड़ी सूची और जारी कर सकती है।
जोशी-धारीवाल को लेकर फैसला
सीईसी की इस बैठक में सीएम अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, पीएचईडी मंत्री महेश जोशी के नाम पर भी फैसला होना है। इनके नामों को होल्ड पर रखा गया था। जानकारी के मुताबिक गहलोत ने इनके टिकट कंफर्म करवाने के लिए आलाकमान से सहमति ले ली है। चौथी सूची में इन दोनों नेताओं के नाम आ सकते हैं।
दो और निर्दलीय विधायकों को मिल सकता है टिकट
इसके अलावा कांग्रेस की आने वाले सूची में 2 और निर्दलीय विधायकों को टिकट दिया जा सकता है। अब तक गहलोत 8 निर्दलीय विधायकों को इस विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस का टिकट दिलवा चुके हैं। अब महादेव सिंह खंडेला और आलोक बेनीवाल को भी कांग्रेस का टिकट मिल सकता है।