फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 CEC Meeting in Delhi Names of Congress Candidates Being Discussed

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस की अगली सूची कल तक आ सकती है, सीईसी की बैठक में नामों पर हो रही चर्चा

Mon, 30 Oct 2023 06:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 30 Oct 2023 06:43 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों अगली सूची मंगलवार को जारी हो सकती है। नाम फाइनल करने के लिए नई दिल्ली में सोमवार को राहुल गांधी की अध्यक्षता में सीईसी की बैठक शुरू हो गई।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 CEC Meeting in Delhi Names of Congress Candidates Being Discussed
नई दिल्ली में सीईसी की बैठक जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए सोमवार को नई दिल्ली में सीईसी की बैठक हो रही है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। सीईसी बैठक में राजस्थान में प्रत्याशी घोषित करने को लेकर चर्चा की जा रही है। 

विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस ने प्रदेश की 200  विधानसभा सीटों में से अब तक सिर्फ 95 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। शेष 105 सीटों पर उम्मीदवार उतारने के लिए बैठक में नामों पर अब मंथन होना है। सीईसी से पहले रविवार को कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई थी। जिसमें करीब 70 नामों पर चर्चा की गई थी। 
विज्ञापन

 

सूत्रों के मुताबिक सीईसी की बैठक के बाद मंगलवार तक कांग्रेस एक और सूची जारी करेगी। इस सूची में करीब 40 नाम हो सकते हैं। इसके बाद 2 नवंबर के आस-पास कांग्रेस एक बड़ी सूची और जारी कर सकती है।

जोशी-धारीवाल को लेकर फैसला
सीईसी की इस बैठक में सीएम अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, पीएचईडी मंत्री महेश जोशी के नाम पर भी फैसला होना है।  इनके नामों को होल्ड पर रखा गया था। जानकारी के मुताबिक गहलोत ने इनके टिकट कंफर्म करवाने के लिए आलाकमान से सहमति ले ली है। चौथी सूची में इन दोनों नेताओं के नाम आ सकते हैं।


दो और निर्दलीय विधायकों को मिल सकता है टिकट 
इसके अलावा कांग्रेस की आने वाले सूची में 2 और निर्दलीय विधायकों को टिकट दिया जा सकता है। अब तक गहलोत 8 निर्दलीय विधायकों को इस विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस का टिकट दिलवा चुके हैं। अब महादेव सिंह खंडेला और आलोक बेनीवाल को भी कांग्रेस का टिकट मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed