फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 BJP Releases Second List of Candidates for Assembly Polls

Rajasthan BJP List: भाजपा ने दूसरी सूची जारी की, 83 उम्मीदवारों को इन सीटों से दिया टिकट, यहां देखें पूरी सूची

Sat, 21 Oct 2023 02:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 21 Oct 2023 02:49 PM IST
सार

Rajasthan BJP List: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। पार्टी 83 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। इससे पहले 9 अक्तूबर को पार्टी की ओर से पहली सूची जारी की गई थी।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 BJP Releases Second List of Candidates for Assembly Polls
राजस्थान विधानसभा चुनाव। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

Rajasthan BJP List: भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। इसमें  83 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पार्टी ने झालरापाटन से टिकट दिया है। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की सीट बदल दी गई है। वे इस बार तारानगर से चुनाव लड़ेंगे। पिछली बार वे चुरू से जीते थे। चुरू से उनकी जगह हरलाल सहारण को टिकट दिया गया है। 

विज्ञापन


अंबेर से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को टिकट दिया गया है। कांग्रेस से भाजपा में आईं पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा को नागौर से उम्मीदवार बनाया गया है।  पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत के दामाद नरपत सिंह राजवी को चित्तौड़गढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है। वे पिछली बार जयपुर की विद्याधर नगर सीट से चुनाव लड़े थे, जहां से इस बार भाजपा ने सांसद और जयपुर के पूर्व शाही घराने से ताल्लुक रखने वाली दीया कुमारी को टिकट दिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राजसमंद से दीप्ति माहेश्वरी को टिकट दिया गया है। वे भाजपा की नेता रहीं किरण माहेश्वरी की बेटी हैं। किरण के निधन के बाद यहां हुए उपचुनाव में दीप्ति ही निर्वाचित हुई थीं।  नाथद्वारा से कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़ को टिकट दिया गया है। मेवाड़ के पूर्व शाही घराने से ताल्लुक रखने वाली विश्वराज कुछ दिन पहले भाजपा में शामिल हुए। बीकानेर के पूर्व राजघराने से संबंध रखने वालीं सिद्धी कुमारी को बीकानेर पूर्व से फिर से चुनाव लड़ेंगी। पिछली बार वे इस सीट से जीती थीं।

  
41 सीटों पर प्रत्याशी पहले ही उतार चुकी है पार्टी
9 अक्तूबर को भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी थी। जिसमें प्रदेश की 41 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया था। इनमें से 39 सीटें भाजपा पिछले चुनाव में हार गई थी। यहां नए चेहरों के अलावा सात सांसदों को भी टिकट दिया गया है। 








जानिए, राजस्थान का चुनावी कार्यक्रम
30 अक्तूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। छह नवंबर तक नामांकन किया जा सकता है। सात नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नौ नवंबर नाम वापसी की आखिरी तारीख है। 25 नवंबर को मतदान होगा, जबकि नतीजे तीन दिसंबर को सामने आएंगे।

Rajasthan Election Date Changed:राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान, पहले 23 को  देवउठनी ग्यारस पर होनी थी वोटिंग - Rajasthan Assembly Election Date  Changed; Now Voting Will Take Place On These Days -

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed