Rajasthan Election 2023: पिछले चार चुनाव में इस पार्टी को मेवाड़-वागड़ से मिली बढ़त, 28 सीटों पर इनमें मुकाबला
Rajasthan Election 2023: मेवाड़-वागड़ में चुनाव के नतीजे देखें तो भाजपा यहां मजबूत नजर आ रही है। यहां के लिए प्रचलित कहावत 2018 के चुनाव में बदल गई। देखिए, यहां की 28 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan Election 2023: राजस्थान का विधानसभा चुनाव धीरे-धीरे अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। भाजपा और कांग्रेस समेत सभी राजनीति पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार करने में जुटी हैं। प्रदेश के चुनावी क्षेत्र मेवाड़-वागड़ (Political Equation for Mewar Vagad) की 28 विधानसभा सीटों पर कौन प्रत्याशी आमने सामने है और पिछले चार चुनाव का परिणाम किसके पक्ष में गया, आइए विस्तार से जानते हैं...।
भाजपा का मेवाड़-वागड़ पर फोकस
भाजपा इस चुनावी क्षेत्र की 28 सीटों पर फोकस कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी दो यहां दौरे पर आ चुके हैं। आचार सहिंता लगने से पहले मोदी चित्तौड़गढ़ दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने यहां 7 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी थी। वहीं, हाल ही मैं पीएम मोदी ने उदयपुर का दौरा कर एक बार फिर यहां के मतदाताओं को साधने का प्रयास कर चुके हैं। इसके अलावा भाजपा के स्टार प्रचारक भी यहां लगातार दौरे कर रहे हैं।
उदयपुर की आठ सीटों पर किसकी किससे टक्कर
| विधानसभा सीट | भाजपा | कांग्रेस |
| गोगुंदा | प्रतापलाल गमेती | मांगीलाल गरासिया |
| झाड़ोल | बाबूलाल खराडी | हीरालाल दरांगी |
| खेरवाड़ा | नानालाल आहरी | डॉ दयाराम परमार |
| उदयपुर ग्रामीण | फूल सिंह मीणा | डॉ. विवेक कटारा |
| उदयपुर शहर | ताराचंद जैन | गौरव वल्लभ |
| मावली | डॉ. के.जी. पालीवाल | पुष्कर लाल डांगी |
| वल्लभनगर | उदय लाल डांगी | प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत |
| सलूंबर | अमृतलाल मीणा | रघुवीर सिंह मीना |
चित्तौड़गढ़ में पांच सीटों पर इनमें मुकाबला
| सीट | भाजपा | कांग्रेस |
| कपासन | अर्जुन लाल जीनगर | शंंकर लाल बैरवा |
| बेगूं | डॉ. सुरेश धाकड़ | राजेंद्र सिंह बिधूड़ी |
| चित्तौड़गढ़ | नरपत सिंह राजवी | सुरेंद्र सिंह जाटावत |
| निंबाहेड़ा | श्रीचन्द कृपलानी | उदय लाल आंजना |
| बड़ीसादड़ी | गौतम सिंह डाक | बद्रीलाल जाट |
बांसवाड़ा की 5 विधानसभा सीटों पर टक्कर
| सीट | भाजपा | कांग्रेस |
| घाटोल | मानशंकर निनामा | नानालाल निनामा |
| गढ़ी | कैलाश चन्द्र मीणा | शंकर लाल चरपोटा |
| बांसवाड़ा | धन सिंह रावत | अर्जुन सिंह बामनिया |
| बागीदौरा | कृष्णा कटारा | महेंद्र जीत सिंह मालवीय |
| कुशलगढ़ | भीमाभाई डामोर | रमिला खड़िया |
डूंगरपुर की चार विधानसभा सीटों पर मुकाबला
| सीट | भाजपा | कांग्रेस |
| डूंगरपुर | बंसीलाल कटारा | गणेश गोघरा |
| आसपुर | गोपीचंद मीणा | राकेश रोट |
| सागवाड़ा | शंकर डेचा | कैलाश कुमार भील |
| चौरासी | सुशील कटारा | ताराचंद भगौरा |
इन छह सीटों पर इनमें होगा मुकाबल मुकाबला
| सीट | भाजपा | कांग्रेस |
| राजसमंद | दीप्ती महेश्वरी | नारायण सिंह भाटी
|
| नाथद्वारा | कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़ | सीपी जोशी
|
| कुंभलगढ़ | सुरेन्द्र सिंह राठौड़ | योगेंद्र सिंह परमार |
| प्रतापगढ़ | हेमंत मीणा | रामलाल मीना
|
| भीम | सुरेंद्र सिंह राठौड़ | सुदर्शन सिंह रावत |
| धरियावद | कन्हैया लाल मीणा | नागराज मीना |
मेवाड़-वागड़ को लेकर कहा जाता है कि चुनाव में वही पार्टी सत्ता में आती है जिसने इस संभाग में जीत हासिल की हो। साल 2018 के अलावा पिछले चुनाव परिणामों पर नजर डाले को ये बात आंकड़ों में भी सही साबित होती है। आइए, अब एक नजर डालते हैं पिछले चुनाव परिणामों पर...।
- विधानसभा चुनाव 2018: इस चुनाव में पहली बार ऐसा हुआ की ज्यादा सीटें जीतने के बाद भी भाजपा सरकार नहीं बना पाई। भाजपा ने यहां 15 और कांग्रेस को 10 सीटें जीतीं। मेवाड़ से कम सीटें जीतने के बाद भी कांग्रेस की सरकार बनी।
- विधानसभा चुनाव 2013: इस चुनाव में भाजपा ने 28 में से 25 सीटें जीतें। कांग्रेस के खाते में सिर्फ दो सीटें आईं। भाजपा ने सरकार बनाई।
- विधानसभा चुनाव 2008: कांग्रेस ने 19 सीटें जीतकर सरकार बनाई। भाजपा को सिर्फ 7 सीटें जीतकर संतोष करना पड़ा।
- विधानसभा चुनाव 2003: भाजपा ने 25 में से 18 सीटें जीतकर सरकार बनाई, कांग्रेस को महज 5 सीटें मिली। परिसीमन से पहले मेवाड़ में 25 विधानसभा सीटें थीं। 2003 के चुनाव के बाद यहां सीटों की संख्या 28 हो गई थी।