फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023: BJP expelled ten workers from the party

Rajasthan Election 2023: बीजेपी ने दस कार्यकर्ताओं को पार्टी से किया निष्कासित, सीपी जोशी ने लिया फैसला

Wed, 15 Nov 2023 02:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 15 Nov 2023 02:48 PM IST
सार

बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ उनको हारने के लिए कार्य कर रहे दस कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्रवाई करते हुए यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: BJP expelled ten workers from the party
कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में सीकर जिले के 10 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया है। इन कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि ये पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल थे। इस पर राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्रवाई करते हुए दस लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ये कार्यकर्ता सीकर विधानसभा में सात विधानसभाओं पर भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने एवं अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ उनको हारने के लिए कार्य कर रहे थे। इसको पार्टी के विरुद्ध गतिविधियों के अंतर्गत मानते हुए राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश समिति की अनुशंसा पर भारतीय जनता पार्टी के संविधान धारा 25(9) के तहत पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से निष्कासित किया है।
विज्ञापन



निष्कासित हुए कार्यकर्ताओं की सूची

  • बंशीधर बाजिया, पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार
  • ताराचंद धायल, उप जिला प्रमुख, सीकर
  • मधुसुदन भिण्डा, पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका, फतेहपुर
  • महेश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, सीकर
  • विनोद महला, मण्डल अध्यक्ष, फतेहपुर ग्रामीण
  • रामनिवास सैनी, जिला उपाध्यक्ष, भाजपा, सीकर
  • इस्लाम खान, पूर्व जिला मंत्री भाजपा, सीकर
  • यतेन्द्र पारीक, मंडल अध्यक्ष, रामगढ़ शेखावाटी
  • जगदीश राड़, जिला कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा, सीकर
  • अनिल दंड, पार्षद नगरपालिका, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed