{"_id":"655f31098244a9868d077d39","slug":"rajasthan-election-2023-assam-cm-himanta-biswa-sarma-public-meeting-in-sujangarh-churu-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: CM सरमा बोले- कांग्रेस सरकार में बाबर-औरंगजेब गला काटते हैं, BJP की बनी तो भाई साहब कहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: CM सरमा बोले- कांग्रेस सरकार में बाबर-औरंगजेब गला काटते हैं, BJP की बनी तो भाई साहब कहेंगे
Thu, 23 Nov 2023 04:32 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 23 Nov 2023 04:32 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: राजस्थान के चूरू में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- राहुल गांधी राजस्थान में गांरटी दे रहे हैं। अरे, आप तो गांरटी दे रहे हैं, लेकिन आपकी गांरटी कौन लेगा। उनकी मां राहुल की गांरटी लेंगी क्या?
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चूरू जिले की सुजानगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और विपक्षी पार्टी के नेताओं पर जमकर हमला बोला। सरमा ने कहा- राहुल गांधी राजस्थान में गांरटी दे रहे हैं। अरे, आप तो गांरटी दे रहे हैं, लेकिन आपकी गांरटी कौन लेगा ये बताई। उनकी मां राहुल गांधी की गांरटी लेंगीं क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन
सरमा ने कहा कि रामलला का मंदिर बन रहा है। लोग वहां दर्शन करने के लिए जा रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी उज्बेकिस्तान जा रहे हैं, जहां बाबर का जन्म हुआ था। लोग रामलाल की जन्म भूमि देनखने जा रहे हैं और ये बाबर की जन्मभूमि का दर्शन करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या राम मंदिर जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी नहीं बना सकते थे। इन लोगों ने मंदिर इसलिए नहीं बनाया क्योंकि, बाबर और औरंगजेब नाराज हो जाएंगे। लेकिन, नरेंद्र मोदी प्रधामंत्री बने और अब मंदिर बन रहा है, किसी बाबर और औरंगजेब की हिम्मत नहीं है कि हल्ला करे।
विज्ञापन
सरमा ने कहा- जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटनी चाहिए ये सब बोलते थे, लेकिन कांग्रेस ने नहीं हटाई। क्योंकि बाबर और औरंगजेब हल्ला करेंगे। लेकिन, मोदी सरकार ने उसे भी हटा दिया। कहीं कोई हल्ला नहीं हुआ। उन्होंने राजस्थान में गहलोतजी की सरकार बनी और कन्हैयालाल का गला काट दिया गया। इससे पहले आप लोगों ने 'सिर तन से जुदा' का नारा नहीं सुना था। हम जय श्रीराम के नारे सुनते आए हैं। लेकिन, राजस्थान में ये सब हुआ। अगर, असम में ऐसा हुआ होता तो मैं पांच मिनट में उनका हिसाब किताब कर देता। उधर, सिर तन से जुदा और इधर पांच मिनट में हिसाब खल्लास। देश को ऐसा ही शासन चाहिए।
सरमा ने कहा- मैं असम का सीएम बना तो मेरे पास एक फाइल आया कि मदरसा शिक्षकों को सैलरी देना है। तो मैंने अधिकारी से पूछा कि दूसरे स्कूल में पढ़ने से क्या बनते हैं तो उन्होंने कहा कि अधिकारी, फिर मैंने पूछा मदरसा में पढ़ने से क्या बनते हैं तो उन्होंने कहा कि मुल्ला बनते हैं। अब आप बताइए कि उन्हें मुल्ला बनाने का ठेका हमने ले रखा है क्या? इसके बाद मैंने ये दुकान बंद करने के आदेश दे दिए।
सरमा ने कहा- ये बाबर और औरंगेजब वहीं निकलता है जहां कांग्रेस की सरकार होती है। भाजपा की सरकार में ये सब अंडर ग्राउंड हो जाते हैं। राजस्थान में भाजपा की सरकार आने दीजिए ये भाई साहब, भाई साहब करेंगे। लेकिन, कांग्रेस सरकार में सिर काटने की हिम्मत हो जाती है।
सरमा ने कहा- पाकिस्तान के आतंकियों ने मुंबई पर हमला किया, संसद भवन पर हमला किया। तब मैंने केंद्र सरकार से कहा कि पाकिस्तान पर हमला करो, उन्होंने कहा नहीं हम यूएनओ जाएंगे। अरे, वहां क्या जीजा बैठा है? वे हम पर हमला करें और हम चुप रहे। फिर मोदीजी प्रधानमंत्री बने, लेकिन पाकिस्तान को लगा कि अभी भी कांग्रेस जैसी ही सरकार है। इधर, उन्होंने हमला किया और पीएम मोदी ने धमाका करा दिया।
सरमा ने कहा- कांग्रेस ने 60 हजार मदरसा खालेने के लिए जमीन दे दी है। इन मदरसों से कितना मु्ल्ला बनेगा। इसका ठेका हमने ले रखा है। भाजपा सरकार आई तो किसी को भी जमीन नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा- राजस्थान सरकार राम मंदिरों पर बुलडोजर चला रही है और मदरसों को जमीन दे रही है। भाजपा और कांग्रेस में यही फर्क है।
सरमा ने कहा कि असम छोटा प्रदेश है, दिल्ली से दूर है, लेकिन फिर भी यहां पेट्रोल के दाम ज्यादा है। गुवाहटी में आपको 97 रुपये लीटर पेट्रोल मिलेगा और यहां 108 रुपये से ज्यादा है। इसी तरह डीलज और बिजली का बिल भी राजस्थान में ज्यादा है। भाजपा शासित सभी राज्यों में पेट्रोल के दाम कम है, लेकिन गहलोत के राज में ज्यादा है।
सरमा ने कहा कि गहलोतजी पीएम मोदी को गुजराती कहकर बाहरी बता रहे हैं। लेकिन, मोदीजी यहां के लोगों के दिलों में बसते हैं। पीएम मोदी नहीं होते तो राम मंदिर नहीं बनता। काशी विश्वनाथ कोरीडोर, कामाख्या कोरीडोर किसी ने बनाने की नहीं सोचा। मोदीजी नहीं होते तो ये नहीं बनता। सरमा ने कहा कि अगर, भाजपा नहीं थी तो इस देश को बाबर और औरंगजेब ही चलाता था। ये धीरे-धीरे सनाधन धर्म को खत्म कर देते। स्टालिन हर दिन बोलते हैं सनातन को खत्म करो, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोलते हैं सनातन खत्म करो। लेकिन, मैं कांग्रेसियों को बोलता हूं कि ये देश सनातनियों ने बनाया है और आप इसे खत्म नहीं कर सकते। जब तक चांद और सूरज रहेगा, सनातन धर्म का आप कुछ नहीं कर सकते।